Gurpreet Gogi Biography and Death: पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे, इस दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर के आर-पार हो गई। परिवार के सदस्य उन्हें लेकर दयानंद मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ऐसे में आइये जानते हैं आप विधायक गुरप्रीत गोगी कौन थे?
58 साल के गुरप्रीत गोगी आप में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। वे लुधियाना कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे। विधायक बनने से पहले वे दो बार पार्षद भी रह चुके थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। आप ने उनको लुधियाना वेस्ट सीट से प्रत्याशी बनाया था। जहां उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण को 7512 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी।
स्कूटर से नामांकन करने पहुंचे थे
2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान वे चर्चा में आ गए थे। इसकी वजह थी उनका स्कूटर से नामांकन के लिए पहुंचना। वे अपनी पत्नी के साथ नामांकन करने के लिए स्कूटर पर बैठकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था वह स्कूटर को अपना लकी मस्कट मानते है। वे जब भी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते थे, तो उसी स्कूटर पर बैठकर करने जाते थे। ये स्कूटर उन्हें उनकी मां परवीर बस्सी ने उपहार में दिया था।
ये भी पढ़ेंः AAP पंजाब के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, पत्नी बोली- घर के पूल के पास गिरे मिले
बता दें कि गोगी विवादों में भी रह चुके हैं। अगस्त 2024 में उन्होंने देरी का आरोप लगाते हुए बुड्ढा नाला पाइपलाइन परियोजना में देरी का आरोप लगाते हुए शिलान्यास पट्ट तोड़ दिया था। बता दें कि शुक्रवार को गोगी मौत से पहले लुधियाना बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित लोहड़ी समारोह में भी शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर FIR, पहले एक भाई को भेजा रूस, अब दूसरे से वसूले 35 लाख
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
3 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
4 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines