आम आदमी पार्टी को पंजाब में झटका लगा है। पंजाब की खरड़ विधानसभा क्षेत्र से महिला विधायक अनमोल गगन मान ने आज इस्तीफा दे दिया है। अनमोल गगन मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।’ अनमोल गगन मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पंजाब सरकार में मंत्री और पंजाबी गायिका हैं। वह पंजाब विधानसभा में खरड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर अनमोल ने विधायक पद और राजनीति छोड़ने का फैसला क्यों ले लिया? उन्होंने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा जल्द से जल्द स्वीकार कर लिया जाए।
2022 में चुनाव जीतकर बनीं मंत्री
बता दें कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनोमल गगन मान गायक से राजनेता बन गई थीं और अपनी नई पारी की शुरुआत की थी, उन्होंने खरड़ विधानसभा सीट जीत दर्ज की थी। जीत दर्ज करने के बाद उन्हें भगवंत मान की सरकार में मंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्हें पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं आतिथ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से किया आह्वान, पानी और पर्यावरण संरक्षण की लें शपथ
हालांकि पिछले साल भगवंत मान सरकार ने चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था, जिसें अनमोल गगन मान का भी नाम शामिल था। अब उन्होंने एक छोटा से बयान जारी कर विधायक पद से इस्तीफा देने के साथ ही राजनीति से भी दूर होने का फैसला कर लिया है।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
18 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines