चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को अमृतसर जिले में स्कॉच व्हिस्की के अवैध ढंग से निर्माण और बिक्री के बारे में जानकारी सांझा की है। उन्होंने बताया कि अवैध धंधे के संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद आबकारी और कराधान विभाग ने 6 सितम्बर की रात को एक अहम ऑपरेशन के दौरान इस धंधे में शामिल राजवीर सिंह (मुख्य आरोपी) और उसके साथी शिवम को गिरफ्तार किया है। इस अवैध फैक्ट्री से स्कॉच व्हिस्की की 10 पेटियां जब्त की गई हैं। इसके अलावा मंत्री चीमा ने प्रदेश में अवैध धंधे करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि शराब की ढुलाई पर विभाग द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
-
फैक्ट्री से स्कॉच व्हिस्की की 10 पेटियां जब्त करने के साथ राजवीर सिंह और शिवम नामक दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
-
खासा डिस्टिलरी और बोटलिंग प्लांट का कर्मचारी शिवम ने खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और स्कॉच व्हिस्की के तैयार मिश्रण चुराने में मदद की
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर तुरंत हुई कार्रवाई
और ज्यादा खुलासा करते हुए चीमा ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 10 पेटी अवैध स्कॉच व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किए गए इस यूनिट के संचालक राजवीर सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों शिवम और जसपाल की शमूलियत का खुलासा किया, जो अमृतसर में स्थित खासा डिस्टिलरी और बोटलिंग प्लांट से शराब बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार की निशानदेही पर उसी रात खासा डिस्टिलरी पर छापा मारकर डिस्टिलरी के मुलाजिम शिवम को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि शिवम ने प्लांट से खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और स्कॉच व्हिस्की के तैयार मिश्रण की चोरी में मदद की।
ये भी पढ़ें
महिला SP ने किया डॉक्टर ननद के बेटे पर कब्जा; हाईकोर्ट भी नहीं दिला सका वापस, वजह आप भी जरूर जानें
G-20 समिट भारत में होने पर भड़के खालिस्तानी, कनाडा में मंदिर की दीवार पर लिखा- PM नरेंद्र मोदी आतंकी
घरिंडा थाने में FIR दर्ज
चीमा ने कहा कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ भादंसं (IPC) धारा 420, 379, 120बी और आबकारी एक्ट में घरिंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले से सम्बन्धित दूसरे पहलुओं का पर्दाफाश करने के लिए विभाग द्वारा गहराई से जांच की जा रही है। इसी के साथ मंत्री चीमा ने कहा कि अवैध शराब का उत्पादन जन सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है और इसके नतीजे के तौर पर सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सेहत और सुरक्षा यकीनी बनाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए वचनबद्ध है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
13 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines