चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की जंग के हिस्से के तौर पर, पुलिस ने ड्रोन आधारित हथियारों/ गोला-बारूद की तस्करी करने वाले माड्यूल के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद का नया ज़ख़ीरा भी बरामद किया है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि अब तक इस मॉडयूल के कुल पांच मैंबरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सुरिन्दर सिंह निवासी गांव बरवाला जिला तरन तारन, हरचन्द सिंह और गुरसाहिब सिंह दोनों निवासी वलटोहा जिला अमृतसर के तौर पर हुई है।
पुलिस ने इनके कब्ज़े में से 1.01 करोड़ रुपए की नकदी, 500 ग्राम हेरोइन, 17 पिस्तौल समेत 400 जिंदा कारतूस, एक एमपी- 4 राइफल समेत 300 जिंदा कारतूस, दो भार तोलने वाली मशीनें और दो नोट गिनने वाली मशीनें बरामद की हैं।
इससे पहले बुधवार को काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर की पुलिस टीम ने इस मॉडयूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक कैदी जसकरन सिंह और उसके साथी रतनबीर सिंह के तौर पर पहचान की गई थी। उनकी तरफ से बताए टिकानों से कुल 10 विदेशी पिस्तौल बरामद किये गए थे और अब पिस्तौलों की बरामदगी की कुल संख्या 27 तक पहुंच गई है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच के दौरान जसकरन सिंह और रतनबीर सिंह से यह बात सामने आई है कि उनके साथी सुरिन्दर ने पाकिस्तान से ड्रोनों की मदद से आए हथियारों/गोला-बारूद की खेप पकड़ी थी। इस जानकारी पर आधारित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को सुरिन्दर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्ज़े में से 10 पिस्तौलों के साथ छह मैगजीनें और 100 जिंदा कारतूस बरामद किये।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता लगा है कि सुरिन्दर जसकरन सिंह के निर्देशों पर रतनबीर से खेप उठा कर दो भाइयों हरचंद और गुरसाहिब तक पहुंचाता था, पुलिस टीमों ने उन दोनों को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने उन दोनों के कब्ज़े में से 7 पिस्तौल, एक एम. पी. – 4 राइफल और 500 ग्राम हेरोइन के इलावा 1.01 करोड़ रुपए की नकदी, भार तोलने वाली मशीन और करैंसी गिनने की मशीनों समेत बकाया खेप बरामद की है।
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान से आईं अन्य खेपों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किसी अन्य अनजाने व्यक्तियों को खेप तो नहीं दी गई।
ए. आई. जी. काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजिम जसकरन ने कबूला कि वह आसिफ नाम के पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में था, जो ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप पहुंचाता था और रतनबीर उसके निर्देशों पर उक्त खेप को प्राप्त करता था। ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस थाना एस. एस. ओ. सी. अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा के 25 अधीन एफआईआर नंबर 30 तारीख़ 04. 10. 2022 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
3 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
4 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
6 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
6 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
7 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines