Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज राज्य के किसानों को गेहूं के नाड़ (पराली) को आग न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगाने के रुझान से पर्यावरण दूषित हो रहा है और गंभीर बीमारियां फेल रही हैं। इसलिए किसान भाई पराली में आग न लगाए, उन्होंने किसानों से सहयोग की मांग की है।
पर्यावरण होता है प्रदूषित
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की सारी मशीनरी इस बात के लिए यत्नशील है कि फसल के अवशेष को आग लगाने की घटनाओं में कमी लाई जाए, लेकिन यह सब किसानों के सहयोग के बिना संभव नहीं है, आग लगाने के रुझान को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को आग लगाने के मामलों के कारण पर्यावरण बहुत प्रदूषित हो रहा है, जिस कारण लोगों को भयानक बीमारियां हो रही हैं।
किसानों को सम्मानित किया जाएगा
संधवां ने बताया कि जिन किसानों द्वारा धान या गेहूं की फसल के अवशेष नहीं जलाए गए, उनको पंजाब सरकार और विभिन्न ज़िला प्रशासनों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। स्पीकर ने किसानों से अपील की कि बच्चों और नौजवानों के सेहतमंद भविष्य के लिए फ़सल अवशेष को न जलाया जाए और इसके प्रबंधन के लिए सरकार का साथ दिया जाए। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि मानव को धरती पर रहने के लिए सबसे अधिक शुद्ध पर्यावरण की जरूरत है।
बता दें कि कई सालों से धान की पराली और गेहूं के नाड़ को आग न लगाने वाले और धान की सीधी बिजाई करने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 100 किसानों का बीते समय में पंजाब विधान सभा में सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में इस बार भी जो किसान पराली नहीं जलाएंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
18 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
53 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines