चंडीगढ़: देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पंजाब सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। मान सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने को कहा गया है। बता दें कि पंजाब में पिछले 24 घंटे में 200 से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए हैं जबकि पांच लोगों की मौत हुई है।
कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, इनडोर और आउटडोर सभाओं, मॉल, सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क का यूज करें। बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। नियम तोड़ने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जारी की थी चेतावनी
देश में एक बार फिर कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र ने सभी राज्यों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी सभाओं से बचने के लिए कहा है। नए केसों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को राज्यों को चेतावनी जारी कर कहा था कि भीड़ वाले बड़े आयोजन से बचना चाहिए। साथ ही इस तरह के आयोजन में लोगों को जाने से भी खुद को रोकना चाहिए।
देश में 24 घंटे में आए 15,815 नए केस
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 15,815 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 58 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 16,561 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 49 लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 666 की कमी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 hr agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
15 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
15 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
15 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines