कहते हैं कि शादी 7 जन्मों का बंधन होती है, लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में एक शादी ऐसी भी हुई, जो 24 घंटे भी नहीं टिक पाई. पुणे के एक कपल ने 7 फेरे भी लिए, साथ जीने मरने की कस्में भी खाई, लेकिन शादी के तुरंत बाद उन्हें ये समझ आ गया कि वो एक दूजे के लिए नहीं बने हैं और बात तलाक तक पहुंच गई. ऐसा नहीं है कि वो दोनों एक दूसरे के लिए अनजान थे, शादी से पहले दोनों करीब दो साल रिलेशनशिप में भी रहे.
ये भी पढ़ें: मराठी न बोलने पर भड़की मां, 6 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट
क्या है पूरा मामला?
शादी करने वाले दोनों लोग अपनी जिंदगी में कामयाब हैं. लड़का एक जहाज पर इंजीनियर है और लड़की पेशे से डॉक्टर है. दोनों की मुलाकात कई साल पहले हुई और अफेयर शुरू हो गया. धीरे-धीरे प्यार बढ़ा और दोनों ने पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला लिया, फिर शादी हुई. प्रेमी कपल का परिवार और रिश्तेदार सभी खुश थे. अगले दिन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते वो इतना बढ़ गया कि लड़की घर छोड़कर चली गई. जिसके बाद दोनों ने फैसला किया कि अब वो साथ नहीं रह सकते और शादी कोर्ट तक जा पहुंची.
24 घंटे भी क्यों नहीं टिकी शादी?
इस केस को हैंडल कर रही वकील के मुताबिक लड़की ने बताया कि लड़का जहाज पर काम करता है, ऐसे में उसकी पोस्टिंग कहां होगी, कितने वक्त के लिए वो घर से बाहर रहेगा, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है. इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हैं जो उन्हें कतई मंजूर नहीं है. ऐसे में एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहना उन्हें सही नहीं लगा और उन्होंने कानून का सहारा लेना सही समझा. हालांकि दोनों में से किसी ने एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाया और आपसी सहमति से शादी को खत्म किया. 3 दिसंबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई और 10 दिसंबर को उसपर मुहर भी लग गई. वैसे तो तलाक में कम से कम 6 महीने का समय लगता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक कुछ मामलों में छूट भी दी जाती है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में इंसानियत शर्मसार… बॉयफ्रेंड ने महिला के 3 साल के मासूम का किया कत्ल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
58 mins ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
1 hr agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 hr ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
2 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
7 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
7 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
17 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines