नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी मामले में कथित नेता श्रीकांत त्यागी की ओर से उनके वकील सुशील भाटी ने सूरजपुर कोर्ट में समर्पण के लिए अर्जी दी है। वहीं कोर्ट ने नोएडा पुलिस से मुकदमों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। अर्जी पर सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। इसके अलावा नोएडा पुलिस श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से श्रीकांत की गिरफ्तारी में मदद मांगी है, क्योंकि श्रीकांत की आखिरी लोकेशन ऋषिकेश मिली थी। इसी बीच नोएडा पुलिस ने श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मामले में शासन से लिया गया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
आपको बता दें कि नोएडा में ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता, धक्कामुक्की और रविवार रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा पीड़ित महिला को धमकाने का मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शासन के आदेश पर सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को नोएडा प्रशासन ने गिरा दिया। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने वाले फेस-दो थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी न होने पर उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
सूरजपुर में तैनात हुआ पुलिस फोर्स
सोमवार को श्रीकांत त्यागी के सूरजपुर जिला न्यायालय में समर्पण की सूचना पर कोर्ट परिसर के अलावा पूरे इलाके में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत के पीछे पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के अलावा जीएसटी विभाग भी लग गया है। नोएडा के भंगेल स्थित उसके धर्मकांटे पर विभाग ने छापा मारा है। दस्तावेज खंगाले जा र हे हैं। चर्चा है कि श्रीकांत ने कई अवैध निर्माण करा रखे हैं।
एडीजी ने दी पूरे मामले की जानकारी
उत्तर प्रदेश एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने जिला पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपना वीडियो बयान जारी करते हुए पूरे मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। वहीं सोसायटी के बढ़ते मामले को देखकर नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सोसायटी में रहने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। यदि एक दो दिन में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो उसके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा सोसायटी के रहने वाले लोगों ने पुलिस, प्रशासन और सांसद की मौजूदगी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
6 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
24 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
48 mins agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
56 mins agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
58 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines