LPG Cylinder Price: त्योहारी सीजन से पहले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। लोगों को बड़ी राहत देते हुए तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये घटा दिए हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: नवरात्रि पर 5800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, अब 30000 से भी कम में खरीदें 10 ग्राम
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 25.50 रुपये जबकि कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है।
कीमतों में कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,859 रुपये हो गई है। कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,959 हो गई है। वहीं, मुंबई में 1,811.50 रुपये और चेन्नई में 2,009.50 रुपये हो गई है।
अभी पढ़ें – RBI के बाद HDFC ने भी दिया बड़ा झटका, कर्जदारों की और होगी हालत खराब!
बता दें कि एक महीने पहले भी कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 91.5 रुपये की कटौती की गई थी। एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में घटकर 2,219 रुपये हो गई थी, जबकि मई में यह 2,354 रुपये तक पहुंच गई थी। बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों और रेस्टोरेंट में होता है। हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
12 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
40 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
49 mins agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
50 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines