नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने जनसुराज यात्रा के छठे दिन शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण के धनौजी में जनता से बातचीत में कहा कि लालू यादव के छोटे बेटे 9वीं पास हैं और वे बिहार के डिप्टी सीएम हैं लेकिन बिहार के कई ऐसे लड़के हैं जो 9वीं पास होने के बाद चपरासी भी नहीं बन पाया है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जितने भी मंत्री हैं, अगर उनके बेटे 9वीं फेल भी होंगे तो उन सभी को कहीं न कहीं नौकरी मिल ही जाएगी लेकिन बिहार की जनता का बेटा अगर 9वीं फेल होगा तो उसे नौकरी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या इस व्यवस्था में परिवर्तन नहीं होना चाहिए?
अभी पढ़ें – दिल्ली सरकार ने क्लास 5 और 8 की प्रमोशन पॉलिसी जारी की, 2023-24 से लागू होगी पॉलिसी
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Health: मेदांता अस्पताल पहुंचे राजनाथ सिंह, जाना मुलायम सिंह का हाल
प्रशांत किशोर ने कहा कि आपका बेटा रोजगार की तलाश में घर से बाहर होता है, वह चाहकर भी किसी त्योहार पर घर नहीं आ पाता। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि यहां के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिले ताकि उन्हें राज्य से बाहर न जाना पड़े।
बता दें कि तेजस्वी यादव से पहले प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री पर भी जुबानी हमला कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव में नीतीश और ललन सिंह पर हमला बोला था। प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से 2 अक्टूबर को जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। प्रशांत किशोर हर दिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
42 mins ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 hr agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
9 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
11 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
12 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
12 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines