हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में फिर खुली 'सुशासन' की पोल, पिछले 47 सालों में कितना बदला प्रदेश?

विज्ञापन

सौरभ कुमार, पटना: बिहार में ‘सुशासन’ की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई। दरअसल, हाजीपुर के राघोपुर में एक कार्यक्रम में गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की गाड़ियों का काफिला नाव पर सवार होकर एक ओर से दूसरी ओर ले जाया गया, इस दौरान सीएम और डिप्टी सीएम भी स्टीमर से जाते दिखे।

गाड़ियों को भी नाव से ही ढोया गया
पिछले 47 सालों में कितना बदला बिहार… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव की नाव पर सवारी की एक तस्वीर के बाद लोग यही सवाल कर रहे हैं। पटना से सटे वैशाली के राघोपुर जाने के लिए मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को नाव की सवारी करनी पड़ी थी, यही नहीं उनकी गाड़ियों को भी नाव से ही ढोया गया। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 1975 में वे यहां जेपी आंदोलन के समय सभा करने नाव से ही आए थे। आज 47 साल बाद भी नाव से ही आना पड़ा है।

पूर्व मंत्री भोला राय के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे थे
दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव राघोपुर में पूर्व मंत्री भोला राय के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे थे। राघोपुर वही विधानसभा है जहां से राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जीतकर विधानसभा पहुंचते हैं। इसी विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी यहां लोगों की लंबे समय से मांग है कि एक पुल बनाया जाए, लेकिन अभी तक ऐसा ना होने की वजह से सरकार को नाव पर सवार होना पड़ा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola