नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद शहर में साबरमती नदी पर बने ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया। बता दें कि पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसी दौरान पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।
ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अटल ब्रिज साबरमती नदी के दो किनारों को ही आपस में नहीं जोड़ रहा बल्कि ये डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व है। इसकी डिजाइन में गुजरात के मशहूर पतंग महोत्सव का भी ध्यान रखा गया है।
खादी उत्सव कार्यक्रम में भी पहुंचे पीएम मोदी
अटल ब्रिज के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती रिवरफ्रंट पर होने वाले ‘खादी उत्सव’ कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने चरखा भी चलाया। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7,500 बहनों-बेटियों ने एक साथ चरखे पर सूत कातकर नया इतिहास रच दिया है। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी कुछ पल चरखे पर सूत कातने का मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी पीएम मोदी के साथ थे।
पीएम मोदी बोले- खादी का एक धागा आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया
खादी उत्सव में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि खादी का एक धागा आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया, उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। खादी का वही धागा विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है।
‘अटल ब्रिज’ के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं…
– आकर्षक डिजाइन और एलईडी लाइटिंग वाला यह पुल लगभग 300 मीटर लंबा और बीच में 14 मीटर चौड़ा है।
– इस ब्रिज को 2,600 मीट्रिक टन स्टील पाइप से बनाया गया है।
– ब्रिज की छत रंगीन कपड़े से बनी है जबकि रेलिंग कांच और स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है।
– ब्रिज पर बने फुटओवर ब्रिज पर पैदल यात्रियों के साथ-सथ साइकिल सवारों को पूर्व और पश्चिम तट के बीच आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
– फुट ओवर ब्रिज नदी के पश्चिमी छोर पर फूलों के बगीचे और पूर्वी छोर पर कला और संस्कृति केंद्र को जोड़ता है।
– पुल का डिजाइन मुंबई की कंपनी STUP कंसल्टेंट्स लिमिटेड ने किया है जबकि PR इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने इसका निर्माण किया है।
– अटल पुल 74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है। यह पुल साबरमती नदी पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
1 hr agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
2 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
2 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
2 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
3 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines