Cheetah in India:अफ्रीका से भारत आने वाले चीते बहुत जल्द ही देश के लोगों को कूनो नेशनल पार्क में नजर आने वाले है। 17 सितम्बर को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क में पहुंचकर नामीबिया से लाए जाने वाले चीतों को छोड़कर ‘चीता सेंचुरी’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में खंडवा के जंगलों की उच्चस्तरीय बांस और बल्लियां वन विभाग द्वारा ट्रक में लोड करके कूनो नेशनल पार्क भेजी जा रही है।
पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद
एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में वाइल्ड लाइफ को बसाने का यह विश्व का पहला प्रोजेक्ट है। जो 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में शुरू होगा, जहां नामीबिया और तंजानिया से लाए गए चितो को एमपी के हरे भरे कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, वन मंत्री विजय शाह सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस भव्य आयोजन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। वन मंत्री विजय शाह ने बताया कि पीएम की सुरक्षा के इंतजाम हेतु खंडवा से बांस और बल्लियां भेजी जा रही है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचने वाले है, जहां पीएम मोदी विश्व के पहले ऐतिहासिक वाइल्ड ट्रांसपोर्ट के तहत शुरू किए गए चिता प्रोजेक्ट की सौगात देश को देने वाले है।
खंडवा की लकड़ियां सबसे ज्यादा मजबूत
खंडवा वन विभाग के डीएफओ देवांशु शेखर ने बताया कि खंडवा के जंगलों में प्रचुर मात्रा में उच्चतरिय बांस और बल्लियां उपलब्ध है, जो देशभर में उत्तम तथा मजबूत गुणवत्ता के लिए माने जाते है। इसलिए कूनो नेशनल पार्क में होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा, टेंट, पार्टिशन सहित अन्य कार्यों में उपयोग के लिए खंडवा के जंगलों से निकला बांस भेजा जा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
33 mins ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines