हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सोमनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, महादेव का आशीर्वाद लेकर किया 'ओम' का जाप; ड्रोन शो ने शिवमय किया वातावरण

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी तक चलेगा. सदियों से बार-बार लुटा और फिर खड़ा हुआ सोमनाथ मंदिर इतिहास का गौरवशाली प्रतीक है. 1951 में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के हाथों एक बार फिर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

विज्ञापन

गुजरात के सोमनाथ में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और छतों से हाथ हिलाते नजर आए. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘सोमनाथ में होने पर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं, ये हमारी सभ्यता के हिम्मत का जीता-जागता निशान है.’ पीएम मोदी का ये दौरा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रहा है, जो 1026 में महमूद गजनवी के पहले हमले की हजारवीं वर्षगांठ मना रहा है.

पीएम मोदी ने लिया महादेव का आशीर्वाद


इस मौके पर महादेव का आशीर्वाद लेने पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने ‘ओम’ जाप किया और विशेष पूजा-अर्चना की. पूजा संपन्न होने के बाद पीएम ने कहा, ‘जय सोमनाथ! आज का स्वागत बेहद खास था.’ पीएम मोदी रविवार की सुबह 9:45 बजे शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसमें 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक मार्च होगा. शनिवार रात पीएम मोदी ने मंदिर ट्रस्ट की बैठक भी की, जहां सोमनाथ कॉम्प्लेक्स के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और तीर्थयात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: ‘हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा भारत’, वृंदावन की धरती से गरजे मोहन भागवत; जानें और क्या कुछ बोले RSS चीफ

विज्ञापन

राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने की थी प्राण प्रतिष्ठा


गौरतलब है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी तक चलेगा. सदियों से बार-बार लुटा और फिर खड़ा हुआ सोमनाथ मंदिर इतिहास का गौरवशाली प्रतीक है. 1951 में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के हाथों एक बार फिर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और आज 75 साल बाद भी लोग उसी जज्बे को नमन कर रहे हैं. अरब सागर किनारे खड़ा 150 फुट ऊंचा शिखर वाला ये ज्योतिर्लिंग, 12 आदिज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है. पीएम ने महादेव के दर्शन के बाद ड्रोन शो देखा, जिसने पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola