Pilot Supporters Raised Slogans Against MLA Danish Abrar: सवाईमाधोपुर विधायक और सीएम सलाहकार दानिश अबरार गुरुवार को भगवान देवनारायण के वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद पायलट समर्थकों ने उनका जमकर विरोध किया। पायलट समर्थकों ने पायलट के गद्दारों को गोली मारो, दानिश अबरार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भगवान देवनारायण के वार्षिकोत्सव समारोह में आए थे विधायक
विधायक को भगवान देवनारायण के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। इस दौरान जैसे ही वे कार्यक्रम में पहुंचे वहां पहले से मौजूद पायलट समर्थकों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच ही वे मंच पर पहुंचे। गुर्जर समाज के युवाओं के विरोध के कारण एक तो कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई। इसके बाद युवाओं को भगवान देवनारायण की कसम देकर शांत कराया गया। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बाद एक बार पायलट समर्थक शांत हो गए।
नारेबाजी के बीच मंच पर बैठे रहे विधायक
पायलट समर्थकों की नारेबाजी के बीच विधायक दानिश अबरार मंच पर चुपचाप बैठे रहे। उनके जाने के बाद युवाओं ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की कुर्सी का विवाह किसी से छिपा नहीं है। पायलट बगावती तेवर अपनाते हुए अपने समर्थक विधायकांे के साथ हरियाणा के मानेसर चले गए थे। विधायक दानिश अबरार सीएम गहलोत के खेमे के थे। इसको लेकर पायलट समर्थकों विधायकों में नाराजगी है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines