पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सीएम काफिले में मौजूद नहीं थे। पथराव के काफिले में मौजूद तीन से चार गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।
फिलहाल, पथराव की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है। घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की कोशिश जारी है। बता दें कि अगस्त के पहले हफ्ते में एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के बाद से भाजपा कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है।
पटना-गया रोड पर भीड़ ने काफिले पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने नीतीश कुमार के काफिले पर उस वक्त हमला किया जब तीन से चार गाड़ियों का काफिला पटना-गया सड़क मार्ग पर गौरीचक के सोहागी गांव से गुजर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नीतीश कुमार का गया दौरा होना है। नीतीश कुमार गया में बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने जाने वाले हैं। सीएम हेलीकॉप्टर से गया जाएंगे जबकि उनका काफिला आज ही गया रवाना हो रहा था।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
4 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
7 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
7 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
8 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines