हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात: 350 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पाकिस्तानी नाव जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की संयुक्त टीम ने एक पाकिस्तानी नाव ‘अल सकार’ को शनिवार को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नाव पर 50 किलोग्राम हेरोइन लदा था जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 350 करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है।

इस दौरान नाव पर सवार चालक दल के छह सदस्यों को भी पकड़ा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि ऑपरेशन शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात के दौरान किया गया था। पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि जैसे ही गुजरात एटीएस को सूचना मिली, एक ऑपरेशन शुरू किया गया और छह पाकिस्तानियों को पकड़ लिया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पिछले साल से लेकर अब तक आईजीसी और एटीएस की ओर से ये छठा संयुक्त अभियान है। एक महीने से भी कम समय में ये ऐसा दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से 40 किलो ड्रग्स जब्त किया गया था।

पाकिस्तानी नाव को भारतीय जल सीमा के अंदर 6 मील की दूरी पर 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम ड्रग्स के साथ जब्त किया गया था। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने कहा, “आईसीजी की दो नौकाओं ने गुजरात में जखाउ तट से 33 समुद्री मील दूर एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा।”

राज्य एटीएस और तटरक्षक बल ने पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी के इसी तरह के प्रयासों को विफल कर दिया था और विदेशी नागरिकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा था जो गुजरात तट के माध्यम से तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें