नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) मामले में शासन के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनआई के मुताबिक सेक्टर-93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में कथित नेता श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को नोएडा प्रशासन ने बिल्डोजर से गिरा दिया है। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
रविवार रात को सोसायटी में घुसे अज्ञात लोग
रविवार रात को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर से बवाल हुआ। आरोप है कि श्रीकांत पक्ष के करीब 12 अज्ञात लोग सोसायटी में घुस आए। उन्होंने शिकायत करने वाली महिला के फ्लैट में जाकर उन्हें धमकाया। वहीं शोर शराबा सुनकर सोसायटी के बाकी लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना फेस दो प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस ने छह-सात आरोपियों को गिरफ्तार किया
ताजा घटनाक्रम रविवार रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि देर रात सोसायटी में 12 अज्ञात लोग घुस आए। आरोप है कि ये सभी अज्ञात लोग श्रीकांत त्यागी के लोग थे। उन्होंने आते ही अभद्रता कर दी। पीड़ित महिला के फ्लैट में जाकर उन्हें धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं मामले की जानकारी होने पर सोसायटी के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपितों का विरोध किया तो सोसायटी निवासियों के साथ भी अभद्रता और मारपीट कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब छह से सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। बाकी फरार हो गए।
सांसद ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
वहीं सूचना पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा भी पहुंच गए। उनके पहुंचने पर सोसायटी के लोगों ने पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। उसके बाद सांसद पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। सोसायटी के रहने वाले लोगों का आरोप है कि मामला गंभीर होते हुए भी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी, जिसके चलते अज्ञात लोग सोसायटी में घुस आए। लोगों ने बताया कि यहां सिर्फ निजी गार्ड हैं। वहीं मामले में थाना पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कमिश्नर ने थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस की जिम्मेदारी है लोगों की सुरक्षा
सांसद डॉ. महेश शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस के होते हुए बाहरी लोग किसी सोसायटी में कैसे घुस सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी। उन्होंने शख्त लहजे में कहा कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। वहीं सोसायटी के लोगों का कहना है कि वह डर के साए में रह रहे हैं। इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद भी पुलिस की ओर से सुरक्षा नहीं दी गई है।
श्रीकांत पर लगेगा गैंगस्टर, इनाम भी घोषित होगा
वहीं सोसायटी के बढ़ते मामले को देखकर नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सोसायटी में रहने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। यदि एक दो दिन में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो उसके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा सोसायटी के रहने वाले लोगों ने पुलिस, प्रशासन और सांसद की मौजूदगी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
15 mins agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
33 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
2 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
2 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
11 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines