Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पकड़े गए चीनी नागरिकों के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यूपी एसटीएफ को जानकारी मिली है कि पकड़े गए तीन चीनी नागरिक वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे थे और कागजों में फर्जी कंपनियां चला रहे थे। यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेपाल सीमा से गिरफ्तारी के बाद खुले राज
आपको बता दें कि इसी साल जून में सुरक्षा बलों ने नेपाल सीमा से दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उन पर भारत में जासूसी करने का शक था। उनसे पूछताछ के बाद ग्रेटर नोएडा में रहने वाले दो और आरोपितों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का पर्दाफाश किया था। पुलिस और एसटीएफ ने भी इन लोगों को अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी।
नोएडा में रह रहे तीन और चीनी गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सेक्टर-93 से शनिवार को चीन के तीन और नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम ल्यू पेनफी, चेन जुफेंग और हेंग क्यूचाओ हैं। सभी वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इतना ही नहीं, इन आरोपियों ने कागजों में पांच फर्जी कंपनियां भी चला रखी थीं। एसटीएफ को शक है कि इससे हवाला कारोबार किया जा रहा था। साथ ही तीनों के किसी विशेष नंबरों की कार चलाने की भी चर्चाएं हैं।
नागालैंड के पते पर फर्जी दस्तावेज मिले
चेन जुफेंग और ल्यू पेनफी ने नागालैंड के पते पर पहचान पत्र, आधार और पैन कार्ड बनवा लिए थे। जांच एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक मामले की अभी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि अभी तक किसी भी जांच एजेंसी या फिर स्थानीय पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन चीनी नागरिकों को असल मकसद क्या था। स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां इन लोगों से जुड़े हर एक इंसान और कंपनियों के बारे में पड़ताल कर रही है। साथ ही ग्रेटर नोएडा में पिछले दिनों पकड़े गए चीनी रेस्त्रां से जुड़े तारों के बारे में भी पड़ताल की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines