Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया. करोड़ों रुपये मूल्य की इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से भूखंडों की बुनियाद डालकर कॉलोनी विकसित करने की कोशिश की थी. विरोध के बावजूद प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर पूरी जमीन को कब्जामुक्त करा लिया.
सेक्टर 145 का मामला
नोएडा प्राधिकरण की वर्क सर्किल-10 की टीम पुलिस बल के साथ सेक्टर-145 स्थित बेगमपुर गांव पहुंची थी. यहां डूब क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे. टीम ने मौके पर कई बुनियादें और एक कमरे का निर्माण पाया, जिसे मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे सभी को पीछे हटना पड़ा.
पूर्व में दी गई चेतावनी
इस भूमि पर पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन चेतावनी के बाद भी अवैध गतिविधियां जारी थी. वर्क सर्किल-10 के प्रभारी परवीन सलोनिया ने बताया कि अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्व में चेताया गया था, इसके बावजूद निर्माण जारी था. इसलिए यह कार्रवाई की गई है. यदि दोबारा अवैध निर्माण करने की कोशिश हुई, तो संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.
काॅलोनाइजर में मचा हड़कंप
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले काॅलोनाइजर में हड़कंप मच गया है. डूब क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसी जमीन को खेती या निर्माण के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता. प्राधिकरण ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सरकारी व संरक्षित भूमि पर दोबारा कब्जा न हो सके.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कार सवार युवकों ने युवक पर किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
14 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
6 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines