Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने महज 7 घंटे में एक तीन साल के मासूम बच्चे को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त करा लिया। जब आरोपी से पूछताछ हुई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी ने बताया कि उसने शराब के लिए पैसे जुटाने के लिए बच्चे का अपहरण किया था, फिरौती वसूलने वाला था। अगर फिरौती नहीं मिलती तो वह बच्चे को बेच देता, लेकिन पुलिस ने जी-जान लगाकर बच्चे को खोज निकाला। एक मां को उसकी खुशियां लौटा दीं। बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।
अपने मायके आई थी आरती, भाई की दुकान पर बैठी थी
आरती की ससुराल राजस्थान में है। वह रक्षाबंधन पर अपने मायके ग्रेटर नोएडा के गामा-2 आई थी। यहां गामा-2 के गेट नंबर-एक पर आरती के भाई और मां की चाय की दुकान है। शनिवार दोपहर को आरती चाय की दुकान पर बैठी थी। तभी उसे दवाई लेने के लिए जाना था तो वह पास के एक गार्ड को बच्चे की निगरानी रखकर बोलकर चली गई, लेकिन वापस लौटी तो बच्चा गायब था। काफी खोज के बाद भी बच्चा नहीं मिलने पर परिवार वाले पुलिस के पास गए और मदद की गुहार लगाई।
सीसीटीवी में दिखा बच्चे को ले जाते हुए
ग्रेटर नोएडा की बीटा-दो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। यहीं से पुलिस को सुराग मिल गया। एक युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखा। पुलिस ने तत्काल कई टीमें बनाकर आरोपी की खोज शुरू कर दी। सात घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार करके बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा ले आई। पुलिस ने बच्चे के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। बच्चे की मां और नानी तत्काल थाने पर पहुंच गई।
अपने गांव खुर्जा में ले गया था बच्चे को, बेचने की फिराक में था
आरोपी की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह जगत फार्म में एक टेलर की दुकान पर काम करता था। शराब पीने का आदी है। टेलर मालिक से भी कई बार पैसे मांगे, लेकिन उसने शराब पीने के नाम पर देने के लिए मना कर दिया। इस पर प्रमोद ने बच्चे के अपहरण की योजना बनाई। आरोपी ने बताया कि बच्चे के नाम पर फिरौती मांगने वाला था। बच्चे को अपने गांव लेकर गया था। पुलिस ने जब पूछा कि फिरौती नहीं मिलती तो, तब उसने बताया कि वह बच्चे को कहीं बेच देता। वहीं घटना के सफल खुलासे के लिए नोएडा कमिश्नर की ओर से टीम को इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
9 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
10 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines