Noida News: नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर सेक्टर-78 की एक सोसायटी में रहने वाले बुजुर्ग कारोबारी से 71 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने वाट्सऐप के जरिए संपर्क कर खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताते हुए फायर्स कंपनी से जुड़ा बताया. ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया.
छोटे निवेश पर बड़ा रिटर्न का दावा
पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उन्हें 1 अक्टूबर को एक अनजान नंबर से वाट्सऐप संदेश मिला. बातचीत के दौरान ठगों ने खुद को फायर्स एचएनआई ऐप से जुड़ा हुआ बताते हुए उन्हें छोटे निवेश पर बड़ा रिटर्न देने का दावा किया. शुरू में ठगों ने भरोसा जीतने के लिए खाते में निवेश की गई रकम वापस कर दी.
पहले 31 लाख किए जमा
धीरे-धीरे ठगों ने आईपीओ और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रकम बढ़वाना शुरू कर दिया. कारोबारी ने पहले 31 लाख रुपये जमा किए, जिसके बाद ठगों ने खुद से ब्याजमुक्त 40 लाख रुपये ऐप में जोड़कर और अधिक निवेश के लिए उकसाया.
11 बार में 71 लाख ट्रांसफर
पीड़ित ने 31 अक्टूबर तक 11 बार में कुल 71 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. ऐप पर दिख रहा पोर्टफोलियो एक करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया. जब कारोबारी ने मुनाफे समेत पूरी रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स और चार्जेज के नाम पर और पैसा मांगा. रकम देने से इनकार करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ लिया.
जल्द होगा खुलासा
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ठगी में इस्तेमाल हुए बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है. साइबर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
7 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
10 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
10 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines