हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावधान दिल्ली! 2 दिन तक इन इलाकों को नहीं मिलेगा पानी, जल बोर्ड ने कहा- पहले ही कर लें स्टोर

Delhi News: कड़कती ठंड के साथ दिल्लीवालों को अब पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ सकती है. दिल्ली जल बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है कि 21 और 22 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी.

विज्ञापन
Credit: Social Media

No Water Supply in Delhi: राजधानी दिल्ली पहले ही ठंड की मार झेल रही है. ऐसे में अब एक और परेशानी उनके लिए सिरदर्द बढ़ाने वाली है, वो है पानी की किल्लत. दिल्ली के करीब 28 इलाकों में 21 और 22 जनवरी को पानी नहीं आएगा. इस बात की जानकारी खुद जल बोर्ड ने दी है. ये कटौती बुनियादी ढांचे के रखरखाव और नई पाइपलाइनों को जोड़ने के काम की वजह से की जा रही है.

ये भी पढ़ें: IMD का बड़ा अलर्ट, 22 से 25 जनवरी तक 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन

कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

दिल्ली जल बोर्ड की एडवाइजरी के मुताबिक, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और हैदरपुर प्लांट से जुड़ी मेन पाइपलाइनों में रिपेयरिंग का काम होगा. इस दौरान कई इलाकों में इंटरकनेक्शन का काम भी होगा, जिसकी वजह से कई घंटों तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. दिल्ली के 28 इलाके ऐसे हैं जो जल संकट से प्रभावित हो सकते हैं. इनमें पश्चिम विहार, मुंडका, हिरण कुडना, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, रणहौला गांव, बक्करवाला, नांगलोई जेजेसी, आर ब्लॉक ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, फ्रेंड्स एन्क्लेव, कविता कॉलोनी, मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ कॉलोनियां, मछली मार्केट बूस्टर कमांड एरिया, विकास नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनियां, उत्तम नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनियां, मटियाला, बदुसराय, उजवा, दौलतपुर, हस्तसाल, दिचाऊं कला, झरोदा गांव, मितराऊं गांव, गोपाल नगर, सैनिक एन्क्लेव शामिल हैं.

विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड ने की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को ये सलाह दी है कि वो पानी की किल्लत से बचने के लिए पहले ही अच्छे से स्टोर कर लें. रोजमर्रा और पीने का पानी का खास तौर पर ध्यान रखें. जल बोर्ड ने अपील की है कि पानी को सिर्फ जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल करें, जिन कामों में पानी ज्यादा लगता है उन्हें करने से बचें . जल बोर्ड ने कहा कि अगर कोई इमरजेंसी हो तो पानी के टैंकर के लिए लोकल कार्यालयों या सेंट्रल हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा में थोड़ा सुधार, प्रदूषण कम होने पर हटाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियां, GRAP-3 रहेगा लागू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola