हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव: अशोक गहलोत

विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने का ऐलान किया

कोच्चि: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आगामी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की और कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘गांधी परिवार का कोई भी सदस्य’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कहा कि मैं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरूंगा, मेरे लिए आलाकमान का आदेश सर्वोपरि है।’

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने केरल पहुंचे गहलोत ने मीडिया से कहा, ‘मैंने पहले कहा था कि मैं उनसे (राहुल गांधी से) इस पद को स्वीकार करने का अनुरोध करूंगा, जब सभी कांग्रेस समितियां इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ कारणों से यह फैसला किया है।’

अभी पढ़ें – Punjab Governor Vs AAP: अरविंद केजरीवाल बोले– राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म

विज्ञापन

ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पद को राहुल गांधी-अशोक गहलोत मुलाकात में इसका पटाक्षेप हो गया है। आज अशोक गहलोत ने कोच्चि में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। राहुल से बातचीत के बाद गहलोत ने यह फैसला लिया है।

अभी पढ़ें – गुलाम नबी आजाद आज कर सकते हैं अपनी पार्टी के नाम की घोषणा

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola