नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं की मुलाकात में विपक्ष की एकता के साथ-साथ अन्य एजेंडों पर चर्चा होगी।
अभी पढ़ें – तेजस्वी यादव का BJP पर हमला, बोले– संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए JDU, अकाली और सेना ने छोड़ा NDA
राष्ट्रीय जनता दल के सूत्रों के अनुसार, बैठक न केवल 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार के दोनों नेता सोनिया गांधी से विपक्ष की एकता के संबंध में बातचीत करेंगे।
इन पार्टियों के नेताओं से भी मिल सकते हैं लालू और नीतीश
सूत्रों के अनुसार, जेडीयू और राजद प्रमुख तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), आंध्र प्रदेश में युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी, हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो), केरल में लेफ्ट, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), ओडिशा के बीजू जनता दल (बीजद), और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) से संपर्क कर सकते हैं।
अगर आज की सोनिया गांधी के साथ लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात सफल होती है तो विपक्ष को एकजुट करने का अभियान तेज हो जाएगा। गौरतलब है कि पांच साल से अधिक समय में तीनों दलों के बीच यह पहली बैठक होगी।
अभी पढ़ें – शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को भरेंगे नामांकन: सूत्र
बता दें कि सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले नीतीश कुमार और लालू यादव इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के संस्थापक दिवंगत देवीलाल की जयंती पर हरियाणा के फतेहाबाद पहुंचे थे। यहां इनेलो नेता ओपी चौटाला ने एक रैली का आयोजन किया था जिसमें नीतीश और लालू यादव के अलावा विपक्ष के कई बड़े नेता भी शामिल हुए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
8 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines