हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NEWS 24 Conclave 2023: छत्तीसगढ़ में कौन होगा बीजेपी का सीएम फेस? रमन​ सिंह बोले- एक घंटे में कर देंगे फैसला

विज्ञापन
CG news 24 Manthan 2023 raman singh

रायपुर: न्यूज 24 के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मंथन 2023 का मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शानदार आगाज हुआ। एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के जाने-माने नेता शिरकत कर रहे हैं। मंथन के मंच पर तीन बार के मुख्यमंत्री रहे भाजपा नेता रमन सिंह ने शिरकत की। उन्होंने मंच पर आते ही कहा- भूपेश बघेल सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इनके जनघोषणा पत्र बनाने वाले लोग ही कहते हैं कि चुनाव लड़ने का मूड नहीं है। जनता पिछले चार सालों में ठगा हुआ महसूस कर रही है। उपचुनावों में इन्होंने धनबल का जमकर प्रयोग किया। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ आठ दिन पहले नया जिला बनाया गया हो।

रमन सिंह ने आगे कहा- हमने 15 साल में जो विकास के काम किए, इन्होंने सब खराब कर दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने चौथे साल भी बजट में सड़क को सिर्फ रिपेयर का बजट दिया। केवल सीएम के यहां सड़कें बन रही हैं। राहुल गांधी इसलिए ही यहां यात्रा पर नहीं आए।

पिछली हार के विश्लेषण पर रमन सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ की जनता झूठे वादे के भ्रम में आ गई। कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। सीडी और ईडी की सरकार की पहचान बन रही है।

विज्ञापन

सीएम फेस पर एक घंंटे में कर देंगे फैसला

बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस सवाल के जवाब में रमन सिंह ने कहा- इस पर कोई संघर्ष की स्थिति नहीं है। हम इसका फैसला चुनाव जीतते ही सिर्फ एक घंटे में ही कर लेंगे। हमारे यहां सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया जाता। रमन सिंह ने कहा- मुझे नहीं पता कि मैं सीएम बनूंगा या नहीं, लेकिन बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।पीएम मोदी के नाम पर हम वोट मांगते आए हैं और मांगेंगे, इसमें कोई दोराय नहीं है। यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर रमन सिंह ने कहा- यदि हमारी सरकार बनेगी तो हम इसकी पहल करेंगे। जनसंख्या नियंत्रण बिल के बारे में उन्होंने कहा- इस पर आम सहमति की जरूरत है। हम छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का काम करेंगे। प्रदेश में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है।

राष्ट्रवाद कभी चुनावी मुद्दा नहीं होता 

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा- ये मुद्दा कभी चुनावी मुद्दा नहीं होता। आरक्षण के विषय पर रमन सिंह ने कहा- जब छत्तीसगढ़ अलग हुआ तब हमने कानून बनाया और 20 प्रतिशत से इसे बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने इसे लेकर हाईकोर्ट चले गए। ओपीएस पर फिलहाल हमने कोई निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी की यात्रा पर बोले- इतनी लंबी यात्रा करना आसान काम नहीं

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर रमन सिंह ने कहा- मैंने तो कहा था कि उनके रूप में हमें मैराथन रनर मिल गया। हालांकि इतनी लंबी यात्रा करना आसान बात नहीं है। यात्रा करना अच्छी बात है। यदि वे कांग्रेस जोड़ो यात्रा चलाते तो ज्यादा बेहतर होता। भूपेश बघेल के कामकाज को लेकर उन्होंने कहा- वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस का बंटाधार कर देते हैं।

क्या नए लोगों को मौका मिलना चाहिए? सुकेश रंजन के इस सवाल के जवाब में रमन सिंह ने कहा- केंद्रीय नेतृत्व जो निर्णय लेता है वही सही होता है। जो भी निर्णय होगा डॉ. रमन सिंह इसका क्रियान्वयन कराएगा। पार्टी ने मुझे इतने साल तक जिम्मेदारी दी, उसका मैं ऋणी रहूंगा। ओपीएस के मुद्दे पर उन्होंने कहा- फिलहाल यहां के कर्मचारी संगठन इस मामले पर असमंजस की स्थिति में हैं। इसके फायदे सभी के लिए नहीं हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola