Muzaffarnagar School Video: यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो मामले में फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में पुलिस ने आरोप लगाया कि फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर लड़के की पहचान उजागर कर दी है।
पुलिस ने जुबैर पर किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को छह महीने तक की कैद या 2 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। बेंगलुरु में रहने वाले जुबैर ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया में एफआईआर के बारे में पता चला और उन्होंने इस संबंध में अपने वकील से बात की है। जुबैर ने कहा कि अभी-अभी ट्विटर पर साझा की गई एफआईआर देखी है मुझे उसमें केवल मेरे नाम का जिक्र किया है।
मेरे अलावा और भी लोगों ने शेयर किया था वीडियो
जुबैर ने कहा कि मुझसे पहले भी कई बार यह वीडियो अलग-अलग हैंडल से ट्वीट किया गया था। लेकिन उनका नाम इस FIR में नहीं है। हालांकि शेयर करने के तुरंत बाद मैंने यह वीडियो हटा दिया क्योंकि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर कहा कि लड़के की पहचान उजागर ना करें। जुबैर ने इसके तुरंत बाद ट्वीट किया था कि वीडियो हटा दिया है क्योंकि NCPCR चाहता था कि लोग ऐसा करें।
पुलिस बोली- हमारी जांच जारी
जुबैर के खिलाफ यह FIR मुजफ्फरनगर के विष्णुदत्त की शिकायत पर दर्ज की गई थी। जहां स्कूल स्थित है। सोमवार को विष्णुदत्त ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराते हुए कहा कि एक वायरल वीडियो में मेरी जानकारी में आया है कि ऑल्टन्यूज के पत्रकार मोहम्मद जुबैर ने पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर की है। जो कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकार का उल्लंघन है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया कानूनी कार्रवाई करें।
वहीं मामले में सीओ रविशंकर मिश्रा ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर हो गई है। इस संबंध में उसी गांव के विष्णुदत्त ने मामला दर्ज करवाया है। हमारी जांच जारी है।
यह है मामला
बता दें कि मुजफ्फरनगर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षिका ने एक छात्र को अन्य छात्रों से पिटवाया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्कूल को सीज कर दिया। वहीं पुलिस ने शिक्षिका तृप्ता त्यागी पर आईपीसी की धारा 323 और 504 के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और जानबूझकर गलत इरादों से किसी का अपमान करने का मामला दर्ज किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
1 hr agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
7 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
7 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines