Who Is Zeeshan Siddiqui : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। विधायक जीशान सिद्दीकी भी कांग्रेस से नाता तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं जीशान सिद्दीकी?
बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं जीशान
जीशान सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा पूर्व से विधायक हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। वे महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर एनसीपी (अजित पवार गुट) ज्वाइन कर ली थी। विधायक जीशान सिद्दीकी मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे, लेकिन पिता के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने उन्हें इस पद से हटा दिया।
यह भी पढ़ें : कौन हैं बाबा सिद्दीकी? 48 साल बाद छोड़ा कांग्रेस का साथ, बोले- कुछ बातें न कहना ही बेहतर
कांग्रेस ने जीशान को मुंबई युवा कांग्रेस के प्रमुख पद से हटाया
कांग्रेस युवा संगठन की मुंबई इकाई के प्रमुख पद से हटाए जाने के बाद जीशान ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्हें बिना किसी सूचना के पद से हटा दिया गया। मुझे यह पद नेताओं की पैरवी से नहीं मिला था, बल्कि 88517 युवा कांग्रेस सदस्यों ने वोट देकर मुझे अध्यक्ष चुना था।
यह भी पढ़ें :Shivsena Row: जब स्पीकर के फैसले से उद्धव के विधायक अयोग्य घोषित नहीं तो UBT के लिए बड़ा झटका क्यों?
कांग्रेस छोड़ सकते हैं जीशान सिद्दीकी
अब पिता के बाद बेटे जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत दिए हैं। इसे लेकर जीशान सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही है कि पिता के पार्टी छोड़ने के बाद वे भी पार्टी छोड़ सकते हैं, लेकिन मैंने पहले कहा था कि मैं कांग्रेस में हूं, मैं विधानभवन में हुई मीटिंग में भी गया था। इसके बाद भी मुझे मुंबई यूथ कांग्रेस के प्रमुख पद से हटाया गया। मैं चुनकर आया था। अगर कांग्रेस को हमारी वैल्यू नहीं है तो मैं क्या कह सकता हूं। कांग्रेस कहती है कि हम माइनॉरिटी के साथ हैं, लेकिन मुंबई अध्यक्ष आज तक मुस्लिम नहीं बना। अगर आपको मुस्लिम से प्रॉब्लम है तो ढोंग क्यों करते हो।
कांग्रेस में मुस्लिम के लिए अलग नियम क्यों?
जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जब वरुण गांधी बीजेपी में हैं तो क्या राहुल गांधी को कांग्रेस में नहीं रखना चाहिए। देश में कई ऐसे उदाहरण हैं। मुझे इसलिए टार्चर किया जा रहा है, क्योंकि मैं मुस्लिम हूं। 2019 में कहा गया था कि हमारी पार्टी में एक परिवार में एक ही टिकट मिलता है, सिर्फ मुस्लिम के लिए ही नियम क्यों? कांग्रेस की विचारधार शिवसेना से मेल नहीं करती है। जब मैं शिवसेना के खिलाफ बोलता था तब दिल्ली से मुझे मना किया जाता था। शिवसेना नेता अनिल परब ने सरकार में रहते हुए मुझे परेशान किया, तब हमारे नेता हमारे साथ नहीं खड़े हुए।
जीशान सिद्दीकी ने अजित पवार की सराहना की
उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस के मुस्लिम एमएलए स्टेज पर बैठे थे तभी उद्धव ठाकरे मंच पर आते हैं और कहते हैं कि बाबरी मस्जिद हमने गिराई। राहुल गांधी की टीम पार्टी को खत्म कर रही है। राहुल गांधी अच्छे हैं, लेकिन उनकी टीम करप्ट है। मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ बधे हैं। मैं अपने कार्यकर्ताओं से बात करूंगा और फिर ऑप्शन खोजूंगा। कांग्रेस पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है। इस राज्य में कई पार्टियां हैं। जीशान ने कहा कि अजीत पवार दादा काफी अच्छे व्यक्ति हैं।
पहले भी कई नेता छोड़ चुके हैं पार्टी
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हो गए। इसके बाद बाबा सिद्दीकी का कांग्रेस से मोहभंग हुआ और उन्होंने एनसीपी का दामन थाम लिया। अब एक और नेता जीशान सिद्दीकी के पार्टी छोड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines