Maharashtra CM Face Suspense: महाराष्ट्र चुनाव 2024 के नतीजों के 4 दिन बाद भी सीएम पद को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र में शीर्ष पद कौन लेगा? देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे। इस पर महायुति गठबंधन के बीच बातचीत जारी है। इस बीच बीजेपी ने संकेत दिया है कि राज्य में सीएम पद के लिए बिहार फॉर्मूला दोहराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया। हालांकि नए सीएम के शपथ लेने तक वे कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।
वहीं शिवसेना शिंदे के बिहार मॉडल को अपनाए जाने की बात बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि बिहार चुनाव 2020 में एनडीए ने बहुमत मिलने पर नीतीश कुमार को सीएम बनाने की बात कही थी। यह घोषणा चुनाव से पहले की गई थी। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ ऐसी कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई गई थी। दूसरा हमने बिहार में जेडीयू के साथ गठबंधन इसलिए किया ताकि बीजेपी राज्य में जनता के बीच अपनी पैठ बना सके।
बीजेपी ने बिहार मॉडल ठुकराया
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में प्रेम शुक्ला ने कहा बिहार मॉडल महाराष्ट्र में लागू नहीं हो सकता है। महाराष्ट्र में हमारे पास महबूत संगठनात्मक आधार है। इसके अलावा चुनाव से पहले हमारी ओर से यह कभी नहीं कहा गया कि अगर महायुति को बहुमत मिलेगा तो सीएम एकनाथ शिंदे ही सीएम होंगे। इसके अलावा हमारे शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही साफ कर दिया था कि सीएम पर फैसला चुनावी नतीजों के बाद किया जाएगा।
बयानबाजी से बीजेपी नाखुश
इस बीच बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने शिंदे को बता दिया है कि सीएम का पद पार्टी के पास ही रहेगा। वहीं शिवसेना नेताओं की सीएम पद की दावेदारी को लेकर की जा रही नाराजगी पर भी बीजेपी आलाकमान ने नाखुशी जताई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर फैसला हो जाएगा। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में संजय शिरसाट ने कहा तीनों नेता शाम को बैठक कर उचित निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म! केंद्रीय मंत्री ने क्यों 2 और 4 कदम पीछे हटने की कही बात
केंद्रीय मंत्री ने शिंदे को दिए ये दो ऑफर
इससे पहले मंगलवार को शिरसाट ने कहा था विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़े गए थे, इसलिए लोगों में धारणा है कि उन्हें सीएम बने रहना चाहिए। इस बीच आरपीआई के संयोजक और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा भाजपा ने फडणवीसक को तीसरी बार सीएम बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने शिंदे को सलाह दी थी कि या तो वे केंद्रीय मंत्री बन जाए या प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर लें।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नई सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस, आगे क्या?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
18 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
20 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
20 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines