What is ossification test: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक पुलिस ने धर्मराज और गुरमैल को गिरफ्तार किया है। दोनों का पुलिस ossification test करवाने पर विचार कर रही है। परमिशन मिलने के दोनों का ये टेस्ट होगा। दरअसल, इस टेस्ट से दोनों की उम्र की पुष्टि होगी। जिससे कोर्ट में उन पर शिकंजा कसने में आसानी होगी।
क्या होता है ऑसिफिकेशन टेस्ट?
बता दें ऑसिफिकेशन टेस्ट को बोन टेस्ट भी कहते हैं। इस टेस्ट में शख्स की हड्डियों की जांच की जाती है। टेस्ट में हड्डियों के एक्स-रे, उनकी बनावट, ताकत, और अन्य जांच से शख्स की उम्र का पता लगाया जाता है। डॉक्टर इस टेस्ट को एपिफिसियल फ्यूजन टेस्ट भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें: किसी ने 11 साल पहले घर छोड़ा, कोई होली के बाद गांव नहीं लौटा… बाबा सिद्दीकी के शूटर्स के परिवार ने किए बड़े खुलासे
एक आरोपी खुद को बता रहा नाबालिग
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में पकड़ा गया धर्मराज कश्यप अपनी उम्र 17 साल बता रहा है लेकिन आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 21 साल है। ऐसा करके वह खुद को माइनर बताने की कोशिश कर रहा है, जिससे वह केस में आसानी से जेल से बाहर आ सके। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस दोनों की रिमांड चाहती है, जिससे उनसे इस केस में और जानकारी जुटाई जा सके।
तथ्यों की पुष्टि कर रही पुलिस
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस के सामने अभी कई सवाल हैं, मसलन ऐसी क्या वजह रही जो सीधे तौर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या करने का कारण है। पुलिस को आशंका है कि हत्यारे बाबा सिद्दीकी के कुछ और करीबियों के पीछे भी हो सकते हैं। वहीं, रविवार दोपहर को मुंबई पुलिस ने इस मामले में कहा है कि अभी केस की जांच प्रारंभिक स्तर पर है, जिसके चलते हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई, शुभम लोंकर के शामिल होन, शुभम के फेसबुक समेत अन्य सभी एंगलों की पुष्टि की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कौन है शुभम लोंकर? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जिससे पूछताछ करने पुणे जा रही पुलिस, इस मामले में हो चुका है गिरफतार
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
16 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
18 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines