नाशिक हाईवे पर स्थित ‘पंजाबी खालसा होटल’ में मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र तोमर नामक युवक ने ढाबे पर खाने के अत्यधिक दामों को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि ढाबे पर 4 रोटियां और आधी प्लेट सब्जी के 180 रुपये वसूले जा रहे थे.
जब नरेंद्र तोमर ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोप है कि ढाबा मालिक और वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया और उनका मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की. पूरी घटना वीडियो में साफ तौर पर कैद हो गई है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें;महाराष्ट्र के मालेगांव में ओवैसी बने किंगमेकर, इन मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने बनाया दबदबा
यह ढाबा मुंबई के भिवंडी पाड़ा इलाके में समृद्धि हाईवे के पास स्थित बताया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.
यह भी पढ़ें;‘बाबा सिद्दीकी की तरह कर देंगे हत्या…’, BJP नेता नवनीत राणा को फिर मिली जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines