Uniform Civil Code: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान नागरिक संहिता को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में मोदी सरकार जल्द यूनिफार्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) को लेकर बड़ा कदम उठा सकती है।
पीएम की ओर से बयान आने के बाद से मुस्लिम नेता और मुस्लिम धर्मगुरु इसका विरोध कर रहे हैं। अब UCC के विरोध में मस्जिदों में क्यूआर कोड (QR Code) लगने लगे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है। शहर के मलाड इलाके के पठानवाड़ी में स्थित नूरानी मस्जिद में UCC का विरोध करने के लिए बार कोड लगाया गया है।
No UCC के नाम से लगा क्यूआर कोड
जानकारी के मुताबिक, नूरानी मस्जिद के गेट पर NO UCC के नाम से एक QR कोड लगाया गया है। बताया गया है कि कोड को स्कैन कर लोगों से इस कानून का विरोध करने की अपील की जा रही है। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही एक लिंक आता है। लिंक ओपन करते ही ऑटो जनरेट मेल आता है, जिसमे लिखा है कि मैं मुस्लिम हूं और मुझे यह कानून पसंद नही है। इसलिए इसे न लाया जाए।
मौके पर पहुंची पुलिस, पूछताछ की
नूरानी मस्जिद में QR कोड लगाए जाने की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। मस्जिद से जुड़े कुछ लोगों को थाने बुलाया गया और उनसे पूछताछ भी हुई है। पूर्व नगरसेवक अहमद जमाल ने बताया कि UCC हमे मंजूर नही है। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी इसका विरोध किया है।
यह जमियत के खिलाफ है। हमारा खुद का कानून है तो इसे क्यों बदलना। आपको बता दें कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समान नागरिक संहिता कानून का विरोध हाई टेक तरीके से कर रहा है।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
12 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
12 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
21 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines