Ujjwal Nikam: बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है। उज्जवल निकम की देश के बड़े क्रिमिनल लॉयर्स में गिनती होती है। वह पहली बार उस समय देश और दुनिया में चर्चा में आए थे जब 26/11 के मुंबई हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब का केस उन्हें सौंपा गया था। मुंबई सरकार की तरफ से न केवल उन्होंने केस लड़ा बल्कि कसाब को फांसी के फंदे तक भी पहुंचाया।
अंडरवर्ल्ड की धमकियों के चलते मिली जेड सिक्योरिटी
उज्ज्वल निकम का जन्म महाराष्ट्र के मालेगांव में हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र में ही पहले बीएससी और फिर लॉ की डिग्री ली। उनके पिता देवराओजी निकम वकील रहे हैं। उनके हाइप्रोफाइल केसों के चलते उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। अंडरवर्ल्ड की धमकियों के चलते उन्हें जेड सिक्योरिटी मिली हुई है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हें।
गुलशन कुमार हत्याकांड से मरीन ड्राइव रेप केस तक ये केस लड़े
वैसे तो निकम ने आतंक और क्राइम से जुड़े कई बड़े मामलों में सरकार की पैरवी की। लेकिन उनके कुछ बड़े केसों की बात करें तो 1997 में हुआ गुलशन कुमार हत्याकांड, मरीन ड्राइव छात्रा से रेप केस में उन्होंने दोषियों को सजा दिलवाने का काम किया। एक रिपोर्ट के अनुसार निकम ने अब तक अपने 35 साल से अधिक वकालत के कार्यकाल में 628 से अधिक गुनहगारों को उम्रकैद और 37 लोगों को फांसी की सजा दिलवाई है।
इन केस में दोषियों को दिलवाई सजा
- खैरलांजी नरसंहार (दलित परिवार की पीट पीटकर हत्या की थी)
- मुंबई गैंगरेप
- पल्लवी हत्याकांड
- प्रीति राठी हत्याकांड
कांटे की होगी टक्कर
भाजपा ने मुंबई उत्तर सीट पर दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का टिकट काटकर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें इस सीट उनके सामने महाविकास अघाड़ी पार्टी की वर्षा गायकवाड़ चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 20 मई को मतदान होना है।
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
23 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines