Uddhav Thackeray to Leave MVA after Maharashtra Results 2024: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद से राज्य की सियासत लगातार सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिन महायुति में सीएम पद पर फंसा पेंच खत्म हुआ, तो अब विपक्षी खेमें में हलचल तेज होने लगी है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र में करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर दवाब बना रहे हैं। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे को महाविकास अघाड़ी (MVA) से अलग हो जाना चाहिए।
उद्धव ठाकरे को मिली MVA छोड़ने की सलाह
महाराष्ट्र चुनाव में सिर्फ 20 सीटें जीतने के बाद शिवसेना (UBT) के नेताओं ने MVA के खिलाफ बगावत के तार छेड़ दिए हैं। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों का मानना है कि शिवसेना (शिंदे) ने शिवसेना (UBT) की जगह ले ली है। महायुति का हिस्सा बनी शिवसेना (शिंदे) 57 सीटों के साथ राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा कि आदित्य ठाकरे, राज्यसभा सांसद संजय राउत समेत शिवसेना (UBT) के कई बड़े नेताओं ने उद्धव ठाकरे को MVA से नाता तोड़ने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- PM Modi जो भी फैसला लेंगे मुझे मंजूर होगा… एकनाथ शिंदे ने सीएम पद पर तोड़ी चुप्पी
नेता प्रतिपक्ष ने भी दिया बयान
महाराष्ट्र की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे का कहना है कि हमारे ज्यादातर विधायकों को लगता है कि शिवसेना (UBT) को अपना अलग रास्ता चुनना चाहिए। पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन पर निर्भर नहीं होना चाहिए। शिवसेना कभी सत्ता के पीछे भागने के लिए बनी ही नहीं थी। सत्ता खुद शिवसेना के पास आएगी, बशर्ते हम अपनी विचारधारा पर टिके रहें तो।
2022 में हुआ था विभाजन
बता दें कि 2022 में शिवसेना का विभाजन हो गया था। उस दौरान पार्टी के ज्यादातर विधायक और सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने का फैसला किया था। वहीं शिवसेना (UBT) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) से हाथ मिलाया था। ऐसे में पार्टी के ही कई नेताओं ने उद्धव ठाकरे पर बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और हिंदुत्व के एजेंडे से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया था।
किसे मिली थीं कितनी सीटें?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में भी MVA को 288 सीटों में से सिर्फ 46 सीटें ही मिलीं। इसमें 20 सीट शिवसेना (UBT), 16 सीटें कांग्रेस और 10 सीटें एनसीपी (शरद पवार) तो मिली थीं। वहीं शिवसेना (UBT) को 9.96 प्रतिशत वोट शेयर से संतोष करना पड़ा था। जो कि शिवसेना (शिंदे) के वोट शेयर से 3 फीसदी कम था।
यह भी पढ़ें- ‘कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? शिंदे ने कर दिया साफ’, एकनाथ के बयान पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
16 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
21 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
23 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines