Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को भाजपा की ओर से लगातार गाली दी जा रही है। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी के संदर्भ में ये बातें कही जिसमें पीएम ने कांग्रेस पर 91 बार गाली देने का आरोप लगाया था।
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुंबई में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ‘वज्रमूथ रैली’ को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी है। लेकिन मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि क्यों आपके लोग मुझे, आदित्य और मेरे परिवार को हर दिन गाली दे रहे हैं, आप पहले उनका मुंह बंद क्यों नहीं कर देते?
और पढ़िए – आतंकी साजिश मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर में 12 जगहों पर की छापेमारी, इन इलाकों में ली गई तलाशी
ठाकरे के मंच पर अजीत पवार भी थे मौजूद
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने मंच साझा किया। राकांपा नेता अजीत पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद थे। बारसू रिफाइनरी विरोध के बारे में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं निश्चित रूप से 6 मई को बारसू जाऊंगा और प्रदर्शनकारियों से मिलूंगा। मैं बारसू में सुबह प्रदर्शनकारियों से मिलूंगा और उसी दिन शाम को रैली को संबोधित करूंगा।”
और पढ़िए – Vande Bharat Train: केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की को पहुंचा नुकसान
राज्य में भाजपा और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना सरकार पर आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, “ये ऐसे लोग हैं जो अपने लिए सब कुछ चाहते हैं। वे मुंबई को अलग करना चाहते हैं लेकिन हम इन प्रयासों की अनुमति नहीं देंगे।” उन्होंने दावा किया, “हमारी बड़ी टिकट परियोजनाओं, वित्तीय केंद्रों और स्टॉक एक्सचेंज को गुजरात में स्थानांतरित करके मुंबई के महत्व को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
19 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines