हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'साम-दाम-दंड-भेद से लड़ा चुनाव…', महाराष्ट्र BMC इलेक्शन में करारी शिकस्त पर उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी

Maharashtra Municipal Elections: उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया कि यह संघर्ष बेहद मुश्किल परिस्थितियों में लड़ा गया, जब सत्ता, संसाधन व संस्थागत ताकत उनके खिलाफ थी. बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए बोले कि विरोधी सोचते हैं कागज और चुनाव चिन्ह छीनकर शिवसेना को मिटा देंगे.

विज्ञापन

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों और बीएमसी (BMC) में मिली करारी हार के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिंदे गुट पर जोरदार हमला बोला. नवनिर्वाचित नगरसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने हार के कारणों पर खुलकर चर्चा की और महायुति पर निशाना साधा. ठाकरे ने जोर देकर कहा कि पार्टी की सफलता किसी एक चेहरे की नहीं, बल्कि उन जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने विपरीत हालातों में भी साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैं तो बस चेहरा हूं, असली वास्तुकार गली-मोहल्लों में खड़े शिवसैनिक हैं.’

‘शक्ति, पैसा और धमकी’ से तोड़फोड़


उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया कि यह संघर्ष बेहद मुश्किल परिस्थितियों में लड़ा गया, जब सत्ता, संसाधन व संस्थागत ताकत उनके खिलाफ थी. बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए बोले कि विरोधी सोचते हैं कागज और चुनाव चिन्ह छीनकर शिवसेना को मिटा देंगे, लेकिन ‘माटी से जुड़ी शिवसेना’ को कोई समाप्त नहीं कर सकता. उन्होंने सत्ता पक्ष पर ‘शक्ति, पैसा और धमकी’ से तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने एकनाथ शिंदे को लेकर ईशारों में कहा कि जो छोड़कर गए, वे सत्ता के साथ भले हों, लेकिन असली शिवसैनिकों की निष्ठा अटल है, इसे खरीदा नहीं जा सकता.

यह भी पढ़ें: BMC में किंगमेकर बना शिंदे गुट, ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के डर से पार्षदों को 5 स्टार होटल में किया गया शिफ्ट

विज्ञापन

‘साम-दाम-दंड-भेद’ से चुनाव लड़ा


प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने 29 महानगरपालिका चुनाव परिणामों का जिक्र किया. कहा कि तीन जगह सफलता मिली, जहां नहीं पहुंच सके वहां के शिवसैनिकों से खेद है. सत्ता पक्ष ने ‘साम-दाम-दंड-भेद’ से चुनाव लड़ा, लालच दिया, धमकाया, पैसे के साथ कुकर-मिक्सर बांटे. फिर भी हमारे साथ खड़े लोगों को धन्यवाद. उद्धव ने आगे कहा कि दादर सभा में भीड़ उमड़ी, विरोधियों की खाली कुर्सियां, फिर उनके ज्यादा वोट कैसे? यह पच नहीं रहा. बीजेपी ने कागजों पर शिवसेना खत्म की, लेकिन जमीन पर नहीं. क्योंकि वे कागजी पार्टी हैं, इसलिए दूसरों को तोड़ते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola