Kalyan Murder Case: कल्याण में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला के भाइयों की एंट्री हुई और उन्होंने मिलकर अपने जीजा की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के भाइयों ने अपने जीजा के शव को नदी में फेंक दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी दो भाइयों और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।
घटना टिटवाला के पास बाल्यानी गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 28 साल के शहबाज शेख के रूप में हुई है। घटना तब सामने आई जब शाहबाज की पत्नी मुमताज ने शुक्रवार को खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में अपने पति की हत्या की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: छह महीने से घर से नहीं निकला था बेटा, टोकने पर तवा से हमला कर मां-बाप की ली जान
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहबाज शेख की हत्या मुमताज के भाइयों (इरशाद शेख और शोहेब शेख) ने अपने दोस्त (हेमंत बिछवाड़े) के साथ मिलकर की है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शहाड के पास बंदरपाड़ा इलाके में शहबाज शेख की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रायते गांव के पास उल्हास नदी में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही के बाद उल्हास नदी में शहबाज की तलाश जारी है। फिलहाल, शव का पता नहीं चल पाया है।
चार साल से साथ रह रहे थे शहबाज और मुमताज
पुलिस ने बताया कि शाहबाज और तलाकशुदा मुमताज चार साल से साथ रह रहे हैं। उनके जुड़वां बच्चे हैं। मुमताज के पहले पति से तीन बच्चे हैं। शहबाज और मुमताज के बीच घरेलू कारणों से विवाद चल रहा था। मुमताज बच्चों को लेकर घर चली गई थी। शुक्रवार सुबह शहबाज अपनी मां से यह कहकर घर से निकला कि वह नमाज पढ़ने जा रहा है। वह बंदरपाड़ा इलाके में अपनी पत्नी के घर गया था। वहां उनका अपनी पत्नी मुमताज से झगड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Opinion Poll: अगर आज आम चुनाव हुए तो यूपी में किसको कितनी सीटें?
जब शाहबाज वहां से चला गया तो एक बच्चे मुलाल को लेकर घर आने लगा। मुमताज के भाई शोहेब शेख ने मुलाल को शाहबाज के हाथों से छीन लिया और वापस घर ले आया। थोड़ी देर बाद शहबाज पीछे से मुमताज के घर पहुंचा। इसी दौरान शोहेब, इरशाद शेख और उनके साथी हेमंत बिछवाड़े ने शहबाज को बुरी तरह पीटा और हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को रिक्शा में रखा और रायते गांव के पास उल्हास नदी में फेंक दिया।
मुमताज ने ही पुलिस को दी हत्या की सूचना
बताया जा रहा है कि मुमताज ने वारदात की जानकारी खड़कपाड़ा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines