हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'पार्थ पवार पर कोई आपत्ति नहीं', सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद बोले महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मृत्यु के बाद NCP नेता सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. जिसके बाद आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े फैसले अंदरूनी तौर पर लिए जाते हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मृत्यु के बाद NCP नेता सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. जिसके बाद आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े फैसले अंदरूनी तौर पर लिए जाते हैं.

फडणवीस ने यह भी साफ किया कि पार्थ पवार का कोई विरोध नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर विलय को लेकर कोई बातचीत होती, तो अजित पवार उन्हें जरूर बताते.

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम फडणवीस ने कहा, ‘एनसीपी के फैसले पार्टी खुद लेती है. हमें पार्थ पवार से कोई आपत्ति नहीं है. अगर विलय की कोई बात होती, तो अजीत दादा मुझे जरूर बताते.’

विज्ञापन

एक दिन पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने मुंबई के लोक भवन में राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

उन्होंने उस पद को संभाला जो 28 जनवरी को बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत के बाद खाली हो गया था. इसके साथ ही, सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बन गई हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में सुनेत्रा पवार को पद की शपथ दिलाई गई थी.

इस मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल भी मौजूद थे.

विज्ञापन

उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता भी चुना गया. इसके बाद एनसीपी नेताओं ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की नियुक्ति को फाइनल करने के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की.

वह सस्टेनेबल डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola