बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी चुनाव से पहले एक बार फिर विपक्ष ने राज्य चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है. मतदान से पहले लगातार नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं, इस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कड़ी नाराज़गी जताई है.
राज ठाकरे ने कहा कि मतदाताओं से मिलने का समय आज शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है, जो चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई एक नई परंपरा है. इस फैसले की उन्होंने तीखी आलोचना की. इसके साथ ही मुंबई महानगरपालिका चुनाव में प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट PADU के इस्तेमाल को लेकर भी राज ठाकरे ने सवाल उठाए. उनका आरोप है कि किसी भी राजनीतिक दल को इस नई मशीन की जानकारी नहीं दी गई और इससे पूरी प्रक्रिया पर संदेह पैदा होता है.
इन आरोपों के बाद मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी ने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर PADU मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
कब और क्यों इस्तेमाल किया जाएगा PADU
गगराणी ने बताया कि EVM के साथ PADU मशीन जोड़ी जाएगी. PADU का पूरा नाम Deploy Printing Auxiliary Display Unit है. यह एक अतिरिक्त छोटा उपकरण है, जिसे कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा. यदि किसी कारणवश कंट्रोल यूनिट का डिस्प्ले अचानक बंद हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में PADU मशीन का उपयोग किया जाएगा.
उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाता को अधिक स्पष्ट और बड़े डिस्प्ले पर जानकारी दिखाने के लिए PADU मशीन का इस्तेमाल होगा. हालांकि, यह VVPAT की तरह पेपर स्लिप देने वाली मशीन नहीं है. PADU भी एक प्रकार की कंट्रोल यूनिट ही है, जिसका मुख्य उद्देश्य सहायक ऑक्सिलरी डिस्प्ले प्रदान करना है. इसे मतदान प्रक्रिया को अधिक सरल और दृश्यात्मक बनाने के लिए एक बैकअप विकल्प के रूप में रखा गया है.
140 मशीन मुंबई पहुंची
गगराणी ने आगे बताया कि यह मशीन BHEL कंपनी द्वारा तैयार की गई है. कंपनी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कुल 140 PADU यूनिट भेजी हैं. ये मशीनें रिटर्निंग ऑफिसर RO के पास रहेंगी. जैसे EVM उपलब्ध रहती है, उसी तरह PADU मशीन भी उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इस मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन आपात स्थिति में इसे सबसे पहले इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल 140 PADU यूनिट मुंबई में दाखिल हो चुकी हैं और जरूरत पड़ने पर इनके इस्तेमाल की संभावना है.
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
12 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
23 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines