Teacher Beat Student Mistake in Homework: अक्सर ऐसा होता है कि टीचर छात्रों को क्लास कुछ पढ़ाता है और वो छात्र को समझ में नहीं आता। ऐसे में होमवर्क के अंदर छात्रों का गलती होना सभाविक है और उस गलती पर टीचर का पिटाई भी सभाविक है। लेकिन नवी मुंबई में एक टीचर को होमवर्क में गलती करने पर छात्र की पिटाई करना काफी मंहगा पड़ गया। पिटाई करने पर छात्र के माता-पिता ने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
टीचर के खिलाफ शिकायत
ये मामला नवी मुंबई के कोपरखैरणे पुलिस थाने के घनसोली का है। जानकारी के अनुसार, घनसोली में प्राइवेट कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाली महिला टीचर ने गणित के होमवर्क में गलती करने पर 14 साल की एक छात्रा की बांस की छड़ी से बुरी तरह पिटाई की। छात्रा के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कोचिंग की मैथ्स टीचर ने होमवर्क में गलती होने पर उनकी 14 साल की बेटी की काफी बुरी तरह पीटाई की, जिससे उसके शरीर पर मार के निशान उभर आए हैं। माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस टीचर के खिलाफ IPC की धारा 324 और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश पर भड़के चिराग पासवान, बोले- PM मोदी के सामने क्या कहेंगे सोचिए, अपनी बेइज्जती मत करवाना
ओडिशा में छात्र की मौत
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही ओडिशा के जाजपुर जिले से भी ऐसी एक खबर सामने आई थी। जहां टीचर की सजा की वजह से चौथी क्लास के छात्र की मौत हो गई थी। इस मामले में छात्र बाकी छात्रों के साथ विद्यालय के पार्क में खेल रहा था। बच्चों की आवाज सुनकर एक शिक्षक ने छात्र को खेलने के लिए सजा दी और उससे उट्ठक-बैठक लगाने के लिए कहा। सजा के तौर पर उठक-बैठक लगाते हुए छात्र अचानक से बेहोश हो गया। छात्र की बिगड़ती हालत को देख उसे नजदीकी सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे SBC अस्पताल में रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines