मुंबई में एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया था कि दिशा सालियान की मौत के दौरान उद्धव ठाकरे ने उनके पास दो बार फोन किया था। शिवसेना (UBT) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने नारायण राणे के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के लोग अपने विरोधियों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, वे ठोंगी लोग हैं। सुशांत राजपूत और दिशा सालियान की मौत मामले में जांच हुई और रिपोर्ट आई कि यह आत्महत्या थी।
यह भी पढ़ें : ‘शिंदे, सुबह के 4 बजे हैं इतना क्या अर्जेंट है?’ एकनाथ ने शाह से फणडवीस की क्या की शिकायत? सामना में हुआ खुलासा
किसी के परिवार को राजनीति का शिकार मत बनाओ : संजय राउत
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद भी बीजेपी वाले वे किसी को भी पकड़ लेते हैं और याचिका दायर करवा देते हैं। अगर बीजेपी की पोल खोलेंगे तो पूरी तरह से नंगे हो जाएंगे, लेकिन राजनीति में यह नहीं चलता है। कुछ चीजों को संभालकर रखना चाहिए। खासकर किसी के परिवार को राजनीति का शिकार मत बनाओ।
उद्धव ने नहीं किया था नारायण राणे को फोन : संजय राउत
संजय राउत ने नारायण राणे के बयान पर कहा कि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कोई कॉल नहीं किया था। झूठ बोलने की भी एक मर्यादा होती है। नार्वेकर से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे नारायण राणे को ऐसा कोई भी कॉल लगाकर उद्धव ठाकरे को नहीं दिए थे।
यह भी पढ़ें : मुंबई की भाषा क्या? RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर भड़के संजय राउत
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines