Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार एक धुरी बने हुए हैं। बगावत और भाजपा में जाने की अटकलों पर मंगलवार को पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बयान दिया कि उनके भतीजे अजीत पवार चुनावी संबंधी कामों में व्यस्त हैं। फिर खुद अजीत पवार भी सामने आए। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में फैलाई गई अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ हूं और पार्टी के साथ ही रहूंगा।
अब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अजीत पवार के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने भाजपा पर पवार के खिलाफ खबरें प्लांट करने का आरोप लगाया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1648335162839801857?s=20
आखिरी दम तक अजीत महाविकास अघाड़ी के घटक रहेंगे
संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से यहां के कुछ लोग, पार्टियां, खासतौर पर भाजपा जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी। या फिर केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके शिवसेना, NCP या कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश दबाव तंत्र से कर रही थी। उनको आज अजीत पवार ने जवाब दिया है। आखिरी दम तक अजीत पवार महाविकास अघाड़ी के घटक रहेंगे।
देश में कम होने जा रहीं भाजपा की 110 सीटें
संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को विधानसभा चुनाव में 180-185 सीटें और लोकसभा चुनाव में कम से कम 40 सीटें मिलेंगी। देश में भाजपा की 110 सीटें कम हो रही है इसका मतलब है कि 2024 में शत प्रतिशत सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अजीत पवार को एनसीपी के तीन विधायकों का खुला समर्थन, बोले-जो फ़ैसला लेंगे उनके साथ खड़े रहेंगे
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
15 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
17 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines