Deputy CM Eknath Shinde rally: मुंबई में विजयदशमी पर रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में बाढ़ बारिश की स्थिति को देखते हुए मैने अपने नेताओं, पदाधिकारियों को उनके पास रहकर मदद करने का निर्देश दिया है. इसलिए इस बार दशहरा रैली को मुंबई और ठाणे तक ही सीमित रखा है. जहां संकट वहां शिवसेना और एक नाथ शिंदे है, मैं बालासाहेब ठाकरे का मूल मंत्र नहीं छोडूंगा. आज राज्य के किसान संकट में है. दशहरा का त्यौहार बड़ा है, लेकिन इस बार दशहरा पर बारिश और बाढ़ का संकट है. संकट के समय में मैं भागने वालों में से नहीं हूं, क्योंकि मैं किसान का बेटा हूं. उनकी दुख और तकलीफ को जानता हूं. किसानों को आश्वासन देना चाहता हूं कि दीवाली से पहले उन्हें मदद दी जाएगी,.
किसानों की दीवाली खराब नहीं होने दूंगा
संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मै किसानों की दिवाली खराब नहीं होने दूंगा. उन्होंने कहा कि मै वैनिटी वैन लेकर घूमने वालों, वर्क फ्रॉम होम, फेसबुक लाइव करने वाला एकनाथ शिंदे नहीं हूं. आज किसान संकट में हैं, शिव सेनिक किसानों की मदद कर रहे हैं. इसका मुझे अभिमान है. विरोधियों को सिर्फ हमारा फोटो दिखता है, लेकिन फोटो के अंदर का समान नहीं दिखता है। तुम तो बिस्किट का पैकेट भी नहीं लेकर गए. कुछ लोग गए नौटंकी करके आए, जब एकनाथ शिंदे गया, उसके पहले वहां मदद की ट्रक पहुंची. डॉक्टर को टीम गई. ये जो वहा जाते हैं कहते हैं कि हमारे हाथ खाली है, लेकिन जब था तो तब क्या दिया. तब भी नहीं दिया आगे भी नहीं देंगे. हम लेना बैंक नहीं, देना बैंक है. हमे संपत्ति का मोह नहीं है. बालासाहेब ठाकरे का विचार ही हमारी संपत्ति है. आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप करने का कोई अधिकार नहीं है. अगर ठाकरे मुख्यमंत्री होते, तो कई परियोजना बंद पड़ी होती. मै मुख्यमंत्री हुआ तब सभी बंद पड़ी परियोजना फिर से शुरू कराई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के पीछे पहाड़ जैसे खड़े हैं. 26/11 आतंकी हमले के बाद दबाव की वजह से पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं की गई. लेकिन पहलगाम हमले के बाद मोदी ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया.
तुम्हे पाकिस्तान में जाकर रैली करनी चाहिए थी
डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि एकनाथ शिंदे को सूरत में दशहर की रैली करनी चाहिए और मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह को बुलाना चाहिए. मै उन्हें बोलना चाहता हूं कि सूरत भारत का हिस्सा है, अमित शाह को बुलाना मेरे लिए अभिमान की बात होगी. लेकिन तुम्हे पाकिस्तान में जाकर रैली करनी चाहिए थी और मुख्य अतिथि के रूप में मुनीर को बुलाना चाहिए था. तुमने साल 2019 में ही हिंदुत्व छोड़ दिया था. तुमने एक कुर्सी के लिए सब कुछ खो दिया. पार्टी का प्रमुख कभी भी पार्टी के नेताओं को खत्म करने का काम नहीं करता. अब कहते हैं कि जो गए वो कचरा थे, अरे कभी तो आत्मपरीक्षण कीजिए. ये गुट प्रमुख नहीं कट प्रमुख हैं. उद्धव ठाकरे पार्टी प्रमुख नहीं है वो साजिश रचकर पार्टी के नेताओं को खत्म करने वाले कट प्रमुख है. जिसने धारा 370 हटाकर बाला साहेब ठाकरे के सपने को पूरा किया, वो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हैं. आज RSS पर बोल रहे हैं. हमने विधानसभा जीता अब बीएमसी और स्थानीय निकाय चुनाव भी जीतेंगे. दिल्ली से लेकर गली तक महायुति जीतेगी और हर जगह भगवा लहराएगा. चाहे वो बीएमसी हो, नगरपालिका या ग्राम पंचायत हर जगह भगवा लहराएगा.
यह भी पढ़ें- BMC चुनाव से पहले मुंबई में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना के दोनों गुटों ने की दशहरा रैली
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines