NCP Sharad Pawar: शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से दिया इस्तीफा वापस ले लिया है। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पार्टी प्रमुख पद छोड़ने का अपना फैसला वापस लेने की जानकारी दी।
महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पार्टी की कोर समिति की ओर से उनके इस्तीफे को खारिज किए जाने के घंटों बाद उन्होंने खुद इसकी घोषणा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि मेरे फैसले की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों में अशांति थी। मेरे सलाहकारों ने भी कहा कि मुझे इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेरे समर्थकों, महाराष्ट्र और पूरे भारत के राजनेताओं ने मुझसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध किया। पवार ने कहा कि इन सभी अनुरोधों पर मैंने विचार करते हुए एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला वापस ले लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1654463747505950721
कोर समिति में शामिल रहे ये लोग
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा था कि 1999 में स्थापित पार्टी के प्रमुख के रूप में रहने के बारे में एक बार सोचना की जरूरत है। उन्होंने अगले पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए अजीत पवार, सुप्रिया सुले, पटेल और छगन भुजबल की एक समिति का गठन किया। लेकिन, आज एक महत्वपूर्ण बैठक में समिति ने पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज कर दिया।
समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बैठक के बाद कहा कि समिति सर्वसम्मति से उनके पद छोड़ने के फैसले को खारिज करती है और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह करती है।
अजित पवार के न होने पर क्या बोले शरद पवार
शरद पवार से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर कोई मौजूद नहीं हो सकता। कुछ लोग यहां हैं और कुछ नहीं हैं। लेकिन आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से फैसला लिया और मुझे इससे अवगत कराया। उस फैसले में सभी ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines