हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जातीय जनगणना पर सियासत गरमाई, संजय राऊत बोले- 'सरकार मोदी की, सिस्टम राहुल का'

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राऊत ने जातिगत जनगणना पर केंद्र के फैसले को राहुल गांधी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार मोदी की है, लेकिन इस समय सिस्टम राहुल गांधी का चल रहा है। राऊत ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना पर लिए गए हालिया निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने राहुल गांधी की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि, “सरकार मोदी की हो सकती है, लेकिन इस समय सिस्टम राहुल का चल रहा है।” राऊत ने कहा कि राहुल गांधी ने बीते दस वर्षों से लगातार जातिगत जनगणना की मांग की है, जिसे उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि संसद में दिए गए राहुल गांधी के भाषणों में सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व का विषय बार-बार प्रमुखता से उठता रहा है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में शिंदे-NCP में टकराव के बीच बड़ा फैसला, एमएलए फंड्स की जिम्मेदारी चेंज

भाजपा पर निशाना, अनुराग ठाकुर के बयान का हवाला

संजय राऊत ने भाजपा नेताओं पर इस मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी को लेकर संसद में की गई अपमानजनक टिप्पणी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा ने जातिगत जनगणना का खुला विरोध किया था। राऊत ने तंज कसते हुए पूछा, “जब यह मुद्दा इतने वर्षों से उठता रहा है, तब क्या सरकार के कान में रुई ठूंसी थी?” उन्होंने यह भी कहा कि यदि आज सरकार ने जनगणना को लेकर निर्णय लिया है, तो यह बहुजन, दलित, ओबीसी और शोषित वर्गों की जीत है- लेकिन इस जनजागरण का श्रेय देश की जनता और राहुल गांधी को दिया जाना चाहिए।

संजय राऊत क्या बोले?

संजय राऊत ने इस फैसले के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे समय में आया जब देश पहलगाम हमले जैसी बड़ी त्रासदी से जूझ रहा है और यह मुमकिन है कि सरकार ने ध्यान भटकाने की रणनीति के तहत इस मुद्दे को आगे बढ़ाया हो। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर सच में सामाजिक न्याय की चिंता होती, तो वह जातिगत गणना को अब तक पूरा कर चुकी होती। लेकिन चूंकि अब यह मुद्दा राजनीतिक दबाव में आया है, इसलिए उसे मूल्यांकन और श्रेय का दावा करने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी कल से 3 राज्यों के दौरे पर, शेडयूल रिवील, कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें