Sanjay Raut on Rohit Pawar ED Probe (विनोद जगदाले): NCP के प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार इन दिनों सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। ED ने बुधवार को बारामती एग्रो चीनी मिल मामले को लेकर NCP विधायक रोहित पवार से 11 घंटे पूछताछ की। ED के पूछताछ के दौरान सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड समेत पार्टी के कई बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ एजेंसी के दफ्तर के बाहर थे। अब इस पर शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। संजय राउत ने कहा कि यह ED की कार्रवाई नहीं है बल्कि यह बीजेपी की कार्रवाई है।
8000 करोड़ रुपये का एंबुलेंस घोटाला
रोहित पवार पर ED की जांच को लेकर संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ED की कार्रवाई नहीं बल्कि बीजेपी की कार्रवाई है। अगर ED की कार्रवाई होती तो महाराष्ट्र में 8 हजार करोड़ रुपये के एंबुलेंस घोटाला हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री के घर के लोग शामिल हैं। संजय राउत ने बताया कि पहले एडवांस के तौर पर 2000 करोड़ रुपये लिए गए, फिर 8000 करोड़ रुपये का टेंडर पास हुआ। उसके बाद पैसे लेने वाला शख्स विदेश चला गया। उन्होंने कहा कि क्या 8000 करोड़ रुपये का एंबुलेंस घोटाला ED को या नहीं दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: ‘बीमार’ चीनी मिल खरीद फरोख्त केस में शरद पवार के भतीजे को राहत, पोते पर गिरी गाज
शुगर फैक्ट्री घोटाला
शुगर फैक्ट्री घोटाला को लेकर संजय राउत ने कहा कि शुगर फैक्ट्री घोटाला का 500 करोड़ का कुल का है। उन्होंने बताया कि दादा भूसे का 200 करोड़ का घोटाला को लेकर उन्होंने खुद ED को 10 बार लेटर लिखें हैं।
‘राम’ भाजपा को लाए हैं
राम मंदिर पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि ऐसा है कि राम मंदिर भी भाजपा का है, कैबिनेट और प्रधानमंत्री भी भाजपा के हैं, तो वे स्लो मोशन और एनी अदर मोशन कर सकते हैं। भाजपा ने राम को नहीं लाया है बल्कि ‘राम’ भाजपा को सत्ता में लाया है।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines