Sanjay Raut On Central Govt: उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा है कि जब वे (केंद्र सरकार) विजय माल्या को वापस लाने में असमर्थ हैं तो वे काला धन कैसे लाएंगे? यह सरकार की विफलता है, वे केवल बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलता।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस पर संजय राउत ने कहा कि केजरीवाल को नोटिस मिला है। वे (बीजेपी) ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, क्या यह सरकार है? वे (भाजपा) एक गिरोह चला रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1647089977321480198
पूछताछ के लिए सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को बुलाया
बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति के कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। उन्हें 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। केजरीवाल को समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अत्याचार का अंत जरूर होगा। उन्होंने बताया कि केजरीवाल 16 अप्रैल को सीबीआई के सामने जाएंगे।
आबकारी घोटाले में मनीष सिसोदिया जेल में
उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अरेस्ट किया था। उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है। वर्तमान में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines