संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। इसे लेकर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया। संजय राउत ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इनका ध्यान 2 लाख करोड़ की संपत्ति पर है। आपको वक्फ जमीन की चिंता है। चीन ने जमीन हड़प ली, उसकी चिंता नहीं है। उन्होंने यह भी पूछा- 370 हटने के बाद कितने कश्मीरी पंडित लौटे।
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रफुल्ल पटेल के तंज पर पटलवार करते हुए कहा कि वे दाउद इब्राहिम के पक्ष में जाकर आए हैं। बीजेपी क्यों गए? अपनी संपत्ति बचाने के लिए या जेल जाने के डर से। राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करने वाले अमित शाह ने उनको क्लीन चिट दे दिया। ऐसे प्रफुल्ल पटेल संसद में हैं, हमको शर्म आती है। प्रफुल्ल पटेल जैसे लोग किसी के नहीं हैं। उनकी संपत्ति बच गई, उनको शिवसेना पर बोलने का हक है क्या?
यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का अगला स्टैंड क्या? जयराम रमेश ने दिया ताजा अपडेट
आप अपना रंग देखिए कि कौन सा रंग है : संजय राउत
उन्होंने आगे कहा कि हमने क्या रंग बदला? हम बालासाहेब ठाकरे के पक्ष में हैं, हम उद्धव ठाकरे के पक्ष में हैं। आप अपना रंग देखिए कि आपका कौन सा रंग है। प्रफुल्ल पटेल को बोल रहा हूं कि मुझसे न लगिए, कल भाजपा के लोगों की चमचागिरी कर रहे थे। ये महाराष्ट्र के शत्रु हैं। प्रफुल्ल पटेल को हम नमस्कार करते हैं, लेकिन कल उन्होंने जो निष्ठा का पाठ पढ़ाया, अगर मैं इतिहास बताने लगा तो उनको महाराष्ट्र छोड़ना होगा। ये लोग देवेंद्र फडणवीस के पास बैठते हैं, इनका कोई लेवल है। क्या यह लोग महाराष्ट्र की चर्चा संसद में करते हैं?
मुस्लिमों की चिंता नहीं, वक्फ की संपत्ति पर नजर : राउत
संजय राउत ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि यह बिल क्यों लाया गया है? मुसलमानों की चिंता नहीं है, इनकी नजर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर है। उसको अपने कब्जे में लेने के लिए बिल लाया है, खासकर जमीनें। अब देखिए आने वाले समय में ये जमीनें किसके पास जाती हैं। अभी से सौदा शुरू हो चुका है। ये लोग सीधे नहीं हैं। जमीन देखते हैं तो पागल हो जाते हैं। अभी धारावी की जमीन का देखिए, मोदी के लाडले उद्योगपति ने पूरे मुंबई में जमीन ले ली। अब वक्फ की जमीन भी खा जाएंगे।
बीजेपी पर आ रही है तरस : शिवसेना सांसद
उद्धव गुट के नेता ने आगे कहा कि ये लोग कब से गरीब मुसलमान की चिंता करने लगे? यह सब नाटक था। एक न एक दिन हमारी सरकार भी आएगी तो तब हम देख लेंगे। अगर बालासाहेब ठाकरे की किसी को याद आती है तो उन्हें अपने विचारों से निष्ठावान होना चाहिए। मुझे बीजेपी पर तरस आ रही है, जिनके लोग कल हमको निष्ठा का पाठ पढ़ा रहे थे।
जानें प्रफुल्ल पटेल ने क्या दिया था बयान?
आपको बता दें कि एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि आ गए, हमारे दोस्त (संजय राउत) आ गए। पहली बार हमारे संजय भैया का भाषण… ऐसे तो वे टक टक टक टक बोलते थे, लेकिन आज उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोलूं? उन्होंने आगे कहा कि संजय भैया कलर मत बदलिए।
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार को तीसरा झटका, इस नेता ने JDU से दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines