कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरुपम की एक बार फिर प्रतिक्रिया सामने आई है। ANI से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए निरुपम ने कहा कि कुणाल कामरा को पैसे दिए और उनके निर्देश पर पैरोडी गाना बनाया गया था। इसमें मातोश्री की भी भूमिका शामिल है। मातोश्री के पैसे का इस्तेमाल किया गया है। निरुपम ने कहा कि अब शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता गायब हो गए हैं और इसलिए वे एक कॉमेडियन की मदद से राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:जीरकपुर में बनेगा 19.2KM लंबा बाईपास; 1800 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर
निरुपम ने कहा कि कुणाल कामरा का समर्थन संजय राउत और आदित्य ठाकरे जैसे लोग कर रहे हैं। इससे साबित हो गया है कि उनके पास कोई विषय नहीं रह गया है। कुणाल कामरा बुरी तरह कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं, ये लोग उनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बचा नहीं पाएंगे। कुणाल कामरा को सजा मिलकर ही रहेगी।
पहले भी साध चुके निशाना
इससे पहले मंगलवार को भी संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। वक्फ कानून को लेकर उन्होंने कहा था कि मुस्लिम वोटों के लिए उद्धव सेना ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों और हिंदुत्व के साथ गद्दारी की है। उद्धव के दोगलेपन से हिंदू आक्रोशित हैं। वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले ठाकरे को बालासाहेब का नाम तक लेने का अधिकार नहीं है। निरुपम ने कहा था कि शिवसेना यूबीटी के लोग दावा कर रहे हैं कि वक्फ बिल किसी जाति, धर्म से संबंधित न होकर अचल संपत्ति से संबंधित है।
यूबीटी के लोगों को प्रॉपर्टी में रुचि
निरुपम ने कहा कि यूबीटी के लोगों को प्रॉपर्टी में अधिक रुचि दिख रही है। कई मुस्लिम संगठनों ने चुनाव के दौरान उद्धव की पार्टी को फंडिंग की थी। मुस्लिम वोटों के लिए लीपापोती की जा रही है। वक्फ के पास जो जमीन है, वह देश की है। अगर कोई इसका दुरुपयोग कर रहा है, कोई घोटाला हुआ है तो कार्रवाई करने का अधिकार सरकार को है। खुलताबाद का नाम पहले रत्नपुर था। उद्धव 22 महीने सीएम रहे, उन्होंने नाम बदलने का काम क्यों नहीं किया?
यह भी पढ़ें:RBI की बैठक में रेपो रेट में कटौती के क्या मायने, आपकी जेब पर क्या असर?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
10 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines