Salman Khan House Firing: बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस ने गुरुवार को कई बड़े खुलासे किए। सलमान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली फेसबुक पोस्ट पुर्तगाल से की गई है। इस फेसबुक पोस्ट का आईपी एड्रेस पुर्तगाल का है। गोलीबारी के लिए करीब एक महीने से काम चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शूटरों ने कुछ दिन पहले मुंबई बांद्रा स्थित गैलेक्सी अर्पाटमेंट के आसपास रेकी की थी। उन्होंने बताया कि फेसबुक पोस्ट अपलोड करने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि मुंबई पुलिस ने एफआईआर में अभी तक अनमोल बिश्नोई का नाम शामिल नहीं किया है।
बता दें कि हिंदी में लिखे गए इस पोस्ट में फायरिंग को एक ट्रेलर बताया गया है। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था हमने आपको एक ट्रेलर दिखाया है ताकि आप ताकत की भयावहता को समझें और इसका टेस्ट नहीं लें। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।
अमेरिका-पुर्तगाल में रची गई साजिश
अब तक की जांच में सामने आया है कि गोलीबारी की पूरी साजिश अमेरिका और पुर्तगाल में रची गई। वर्चुअल नंबरों से शूटरों को निर्देश दिए गए। जांच एजेंसियों का मानना है कि लाॅरेंस के निर्देश पर उसके भाई अनमोल ने अमेरिका में रह रहे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा को सलमान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी। जिसके बाद गोदारा ने शूटर्स और हथियार का इंतजाम किया।
मुंबई की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा करते हुए बताया कि मुंबई में दाउद इब्राहिम का आतंक पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद लाॅरेंस डी कंपनी की जगह लेना चाहता है। ताकि मुंबई में फिल्म अभिनेताओं और अन्य लोगों से मोटी उगाही की जा सके।
ये भी पढ़ेंः Salman Khan फायरिंग केस में पकड़े शूटर्स ने बदला बयान, बोले- एक्टर को मारना नहीं था मकसद
ये भी पढ़ेंः Salman Khan को मारने के लिए मिली थी इतने लाख की सुपारी, एडवांस में दी गई थी मोटी रकम
जानें क्या है वीपीएन
वीपीएन एक कम्प्यूटर और वीपीएन प्रोवाइडर के दूरस्थ सर्वर के बीच एक डिजिटल संपर्क स्थापित करता है। यह पर्सनल जानकारी और आईपी एड्रेस को छिपा देता है। इसके अलावा ये यूजर्स को इंटरनेट पर आने वाली वेबसाइट अवरोधकों को हटाने की परमिशन देता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines